फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो होनहारों ने तोड़ दिया पाकिस्तान का रिकॉर्ड

Thu, 17 Apr 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम गिल और निर्मल सिंह की जोड़ी ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इन दोनों ने यह कारनामा इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में मोहाली की और से खेलते हुए अमृतसर डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ किया।
विज्ञापन


एमएल मारकन अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट में मोहाली और अमृतसर के बीच मुकाबला एमपीएस के मैदान पर खेला जा रहा है। तीन दिवसीय इस मुकाबले में मोहाली ने 8 विकेट पर 681 रनों पर पारी घोषित कर दी।

जवाब में अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 5 विकेट पर 281 रन बना चुकी है। इससे पहले मोहाली की टीम ने शुभम गिल के 351 रन और निर्मल सिंह के नाबाद 231 रन की जोड़ी ने 587 रनों सलामी जोड़ी पाटनर्शिप के लिए वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला।
विज्ञापन


इससे पहले यह रिकार्ड वहीद मिर्जा और मंसूर अख्तर के बीच 561 रनों  की ओपनिंग साझेदारी का रहा। यह रिकार्ड 1977 में कराची के नेशनल स्टेडियम में कराचर वाईट्स और क्वेटा के बीच खेला गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें