14वीं राज्य एथलेटिक्स मीट के पहले दिन प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड की तमाम खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। रविवार (आज) को फाइनल मुकाबले के बाद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में मीट के पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्द्धाएं हुईं। बालक वर्ग अंडर-14 के शॉटपुट में देहरादून के अदिस घिल्डियाल, 100 मीटर दौड़ में एमपीएससी के सचिन कुमार और लांग जंप में दून के रिजवान पहले स्थान पर रहे।
अंडर-16 की 100 मी. दौड़ में बीईजी रुड़की के संदीप, शॉटपुट में हरिद्वार के सिद्धार्थ चौधरी, 800 मी. व लांग जंप में बीईजी रुड़की के विजयंत अव्वल रहे। अंडर-18 की 800 मी. दौड़ में एमपीएससी के पवन, शॉटपुट में बीईजी रुड़की के मनीष, 100 मी में धन बहादुर और 400 मी. में हर्ष कुमार को पहला स्थान मिला।
अंडर-20 की 5000 मी. दौड़ में काशीपुर के प्रवीन पटेल, शॉटपुट में हरिद्वार के शिव सैनी, 100 मी. में दून के मोहित कुमार, 400 मी में बीईजी रुड़की के दीपक कुमार, 800 मी. में एमपीएससी के ममतेश, लांग जंप में दून के पवन नेगी और शॉटपुट में हरिद्वार के श्रीराम सैनी विजेता रहे। पुरुषों की 5000 मी. दौड़ में दून के दीपक, शॉटपुट में कपिल कुमार को पहला स्थान मिला।
बालिका वर्ग अंडर-14 की 100 मी. दौड़ में दून की मानसी नेगी पहले स्थान पर रही। अंडर-16 की शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में दून की रमनीत कौर, लांग जंप व 400 मी. में अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल की आस्था और 100 मी. में पौड़ी की प्रियंका रावत अव्वल रही।
अंडर-18 की 100 मी में उत्तरकाशी की सुरभि, 400 मी. में अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल की कमला और 3000 मी. दौड़ में अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल की अंकिता चौधरी पहले स्थान पर रही। अंडर-20 की 3000 मी. दौड़ में अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल की दिव्यानी रावत, लांग जंप व शॉट पुट में दून की रूबीना, 100 मी. में अदिति गुप्ता और 400 व 800 मी. में अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल की ज्योति उनियाल को पहला स्थान मिला।
इससे पूर्व खेल सचिव शैलेष बगोली, उत्तराखंड एथलेेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र भट्ट, एके सार्की समेत अन्य ने सहयोग दिया।