14 वर्षीय ऋषभ शारदा ने एशियन टूर्नामेंट में डबल धमाके के साथ सबको अपने खेल का दिवाना बना दिया। सीएलटीए सेक्टर 10 में शनिवार को ऋषभ शारदा ने सिंगल्स और शुक्रवार को अपने पार्टनर के साथ मिलकर एटीफ एशियन रैंकिंग टूर्नामेंट के टाइटल जीते।
सेंट जोंस स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ऋषभ शहर से टेनिस में उभरते हुए युवा टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। इसने विभिन्न वर्गों अंडर 10, 12, 14, 16 में अबतक 19 टेनिस टाइटल जीतने में कामयाबी हासिल की है। यह पहली बार है जब ऋषभ शारदा ने एशियन रैंकिंग टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है।
स्केटिंग से टेनिस तक का सफर
ऋषभ शारदा के पिता मनोज कुमार सेक्टर 8 के स्कूल में लेक्चरार हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में इसे स्केटिंग में डाला गया था। वहां पर कोच ने ऋषभ की फिटनेस को देखते हुए उसे टेनिस के लिए प्रेरित किया। सीएलटीए में ट्रेनिंग लेने केबाद इस युवा खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नही देखा।
ऋषभ शारदा ने बताया कि शहर के सनम सिंह के खेल से काफी प्रभावित हैं और सर्बिया के नोवाक जोकोविक उनकेसबसे पंसदीदा खिलाड़ियाें में से एक है।
ये हैं उपलब्धियां
अंडर 10 और 12 में खेलते हुए - 10 टाइटल जीते
- अंडर 14 में खेलते हुए 7 टाइटल जीते
- अंडर 16 में खेलते हुए 2 टाइटल जीते