फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च महीने का पहला शनिवार इसलिए है खास, उठाएं इस मौके का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च महीने की शुरुआत शनिवार के दिन हो रहा है। इस पर एक बड़ा ही शुभ संयोग यह है कि इस दिन अमावस्या तिथि है। शनि और अमावस्या के योग के कारण मार्च की पहली तारीख और पहला शनिवार बहुत ही खास हो गया है।
विज्ञापन

किन लोगों पर शनि हैं भारी

जिन लोगों की शनि की महादशा, अन्तर्दशा या प्रत्यंतर दशा चल रही है उन्हें शनि को अनुकूल बनाने के लिए इस शनिवार का लाभ उठाना चाहिए।

कर्क और मीन राशि के व्यक्ति इन दिनों ढैय्या के प्रभाव में चल रहे हैं। जबकि कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के व्यक्ति साढ़ेसाती के प्रभाव में चल रहे हैं।

इन सभी राशियों के व्यक्तियों को भी शनि अमावस्या के दिन शनि को अनुकूल बनाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर करें यह काम शनि होंगे मेहरबान

ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि शनि अमावस्या के मौके पर शनि महाराज के निमित्त व्रत रखें और शनि देव को तिल अथवा सरसों के तेल से स्नान करवाएं।

शनि महाराज की पूजा का सबसे अच्छा समय संध्या काल माना जाता है। इस समय काली बाती का एक दीपक जलाकर शनि महाराज की पूजा करें। शनि देव को तिल एवं नारियल का अर्पित करें।

अपनी श्रद्घा और सामर्थ्य के अनुसार काले कपड़े, चमड़े का जूता, काला तिल, लोहे की वस्तु, काला कंबल किसी जरुरतमंद को दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें