खाद से भरी ट्राली के ऊपर से गिरने से थाना कलां निवासी ेएक युवक मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को शव सौंप दिया है। इसके बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार गांव की शमशान घाट में कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र सुखबीर सिंह (30) रामकुमार के ट्रैक्टर-टाली में खाद भरकर बलराम के खेतों में गेरने के लिए गया था। जैसे वहां पर ट्राली रुकी वह उस से फिसल कर गिर गया। उसकी गर्दन जाकर जमीन लग। उसे बेहसूद हालत में खरखौदा के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।