हर दिन लॉन्च हो रहेस्मार्टफोन की कतार में एक और कंपनी जोलो ने अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जोलो प्ले टी 1000 नाम का ये फोन एक पावरफुल गेमिंग फोन है। जो खासतौर पर वीडियो गेम्स के दीवानों के लिए है।
4.7 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले वाला ये फोन एचडी क्वालिटी से लैस है, जो वीडियो गेम्स के चाहने वालों के लिए एक बढ़िया फीचर है। ये फोन क्वाड कोर एनविडिया टेगरा 3 प्रोसेसर तकनीक पर आधारित है।
प्ले टी में रियर और फ्रंट, दोनों कैमरे मौजूद हैं। बिना रुकावट वीडियो गेम्स खेलने के लिए इसमें पावरफुल 2000 एमएएच बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है। यह सिंगल सिम फोन है। कंपनी ने इसकी कीमत 16,000 हजार रुपए रखी है, जो दूसरे अच्छे फोन की तुलना में थोड़ी ज्यादा लगती है।
जोलो प्ले टी 1000 की कुछ और खासियतः
- ये फोन एंड्रॉयड 4.1.1 जैली बीन ओएस तकनीक पर चलता है।
- इसमें 3जी और वाई-फाई की सुविधा है।
- इसमें जीपीएस नेविगेशन भी है।
- इसका रियर कैमरा 8 मेगा पिक्सल फ्लैश के साथ मौजूद है और फ्रंट कैमरा 2 मेगा पिक्सल है।
- 4 जीबी इंटरनल मेमोरी केसाथ 32 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी।
- इसका टॉक टाइम 11 घंटे (2 जी) और 9 घंटे (3 जी) इस्तेमाल पर है।