फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने खिलाया महिला और बेटियों को जहर

Tue, 03 Jun 2014 01:06 AM IST
bahadurgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डाबोदा खुर्द में एक महिला और उसकी दो बेटियों को ससुरालियों द्वारा भोजन में जहर देकर मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि प्रापर्टी में हक मांगने पर उसके ससुरालियों ने ऐसा किया। रविवार की रात खाना खाने के बाद मां समेत दोनों बेटियों की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी ससुराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मां और दोनों बेटी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत अभी चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है उन पर जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप निराधार है। प्रोमिला ने खुद जहर खाया है और दोनों बेटियों को भी खिलाया है।
रोहतक जिले के गांव खरैंहटी की बेटी प्रोमिला की शादी करीब 16 साल पहले डाबोदा खुर्द निवासी बलराज के साथ हुई थी। उसके बाद उसने तीन बच्चों को जन्म दिया जिसमें दो बेटी और एक बेटा हैं। बेटी सविता (15) गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 10वीं में और रितु (13) नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। जबकि बेटा सुमित कई साल से ननिहाल खरैंहटी में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पुलिस को दिए बयान में प्रोमिला ने बताया कि उसके पति बलराज की करीब ढाई वर्ष पहले मौत हो चुकी है और तभी से उसके समक्ष बच्चों के पालन-पोषण को कठिनाई हो रही है। उसने अपने मायकों वालों की मदद से अपने बच्चों की पढ़ाई और घर का गुजर-बसर करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


जमीन के हिस्से को लेकर चल रहा था विवाद
प्रोमिला का कहना है कि पति की मौत के बाद वह ससुर से हिस्से की जमीन बार-बार मांग रही है मगर वह जमीन देने से साफ इंकार करते रहे। यहां तक कि उसे सताया जा रहा है। जमीन में हिस्सा देेने के लिए उसने ज्यादा मिन्नत की तो ससुरालियों ने कहा कि देवर की शादी के बाद संपत्ति में हिस्सा दे दिया जाएगा। लेकिन अब उसकी शादी के बाद भी उसे उसका हिस्सा नहीं मिला। प्रोमिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रविवार को उसके सुसराल के कई लोगों ने मिलकर उसे और उसकी दोनों बेटियों को मारने की मंशा से जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों को जानकारी मिली तो वे तीनों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर लाए। यहां उनकी हालत बिगड़ते देख ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। प्रोमिला की उपचाराधीन बेटी रितु ने भी कहा कि जमीन में हिस्से को लेकर उसके दादा और मां प्रोमिला के बीच झगड़ा चल रहा था और इसी वजह से उन्हें खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया।

सास-ससुर समेत चार पर केस दर्ज
थाना सदर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि प्रोमिला के बयान लेकर उसकी सास राजो, ससुर जगबीर, देवर संजीत और ननद बलकेश के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने और अन्य आरोपों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें