फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

Sat, 26 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बरसात के बाद दोपहर को दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। इसके अलावा दो बकरियां भी मर गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी कंठश्री (50) पत्नी छोटेलाल शनिवार को बरसात के बाद दोपहर करीब तीन बजे घर में मौजूद बकरियों को चारा देने के लिए गई थी। बकरियाें को चारा डालते समय दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इसके मलबे में महिला और दो बकरियां दब गईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच स्थानीय लोगों ने मलबा हटना शुरू कर दिया। दीवार गिरने की सूचना पर खेतों में काम कर रहे कंठश्री के बेटे प्रदीप, सोने समेत परिवार के अन्य लोग भी आ गए। गांव वालों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक महिला और बकरियाें की मौत हो गई थी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। एसएसआई वीरपाल सिंह तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। दरोगा वीरेंद्र पाल सिंह ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कंठश्री के दो बेटे और दो बेटियाें की शादी हो गई। एक बेटा सुमित अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें