फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बच्ची के साथ कुकर्म

Fri, 13 Jun 2014 01:00 AM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुराचार का मामला सामने आया है। परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालात सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक व्यक्ति द्वारा सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार सहित खेतों में कार्य करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसके घर पर उसके तीन छोटे बच्चे घर पर अकेले थे। इसी दौरान गांव सुंदरपुर निवासी बंटी उसके घर में घुस गया और बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी छह वर्षीय बच्ची के साथ कुकर्म किया। लड़की द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और जिस पर युवक बंटी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों द्वारा सूचना पाकर खेतों में कार्य कर रहे परिवार के सदस्य घर पहुंचे और बच्ची को गंभीर हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है। पीड़िता उसकी सबसे बड़ी बेटी थी, जबकि दो बच्चे काफी छोटे है। घर पर अकेली होने का फायदा उठाकर युवक ने पहले बच्चों से मारपीट की और उसके बाद दुराचार किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर गांव सुंदरपुरा निवासी बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें