फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, युवती से छेड़छाड़

Sat, 13 Sep 2014 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष रोड स्थित संजय नगर में तीन शराबियों ने एक मकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और एक लड़की के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


रही-सही कसर तब पूरी हो गई जब पुलिस ने भी उत्पातियों का पक्ष लिया और परिवार के सदस्यों पर ही मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। यह आरोप संजय नगर निवासी युवती ने लगाए हैं। घटना से सहमा पूरा परिवार दरवाजा बंद कर अपने मकान से निकलने में भी डर रहा है।

संजय नगर निवासी कीर्ति ने बताया कि रात लगभग सवा 10 बजे तीन शराबी उनके घर में घुस आए। उस समय घर पर उसके अलावा उसकी मां, चार बहनें व एक छोटा भाई था।

शराबियों ने घर में घुसकर भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी तथा वहां लेटी हुई उसकी छोटी बहन को पकड़ लिया तथा उसके साथ बदसलूकी करने लगे। उसके चिल्लाने पर कीर्ति व परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तथा शराबियों को धक्के देकर घर से बाहर निकाला। उसके बाद उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कीर्ति ने बताया कि शराबियों ने दरवाजे को खुलवाने के लिए बाहर से लात मारी तथा जान से मारने की धमकी दी। कीर्ति व परिवार के बाकी सभी सदस्य मकान बंद कर एक कमरे में बैठ गए और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस पर भी लगाया पक्षपात का आरोप
कीर्ति ने कहा कि सूचना देने पर पुलिस आई तो मगर पुलिसकर्मियों ने शराबियों का ही पक्ष लिया। इसी दौरान उसके पापा सुभाष भी घर वापस आ गए थे। कीर्ति ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसके पिता का ही मेडिकल कराने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अगर ज्यादा शोर किया तो उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर देंगे।

समझौते के लिए बना रहे हैं दबाव
कीर्ति ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था। वह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उस मामले में समझौता कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा इसी के चलते तीन दिन पहले भी उन पर हमला किया गया था। उस दिन हमले के बाद आरोपी घर से सोफा सेट उठा ले गए। उसकी छोटी बहन का बैग ले गए तथा दुपट्टा भी छीन ले गए थे। इसकी शिकायत से डीएसपी को दे चुकी हैं।
विज्ञापन


वर्जन:::::::
हमें घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलती ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। उस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद को निपटवा दिया गया है। सुबह मामले की पूरी जांच की जाएगी। दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया जाएगा।
देवेंद्र, प्रभारी, किला रोड चौकी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें