फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडो चार, खुलती हैं दो या तीन

Wed, 08 Oct 2014 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट लेने के लिए चार खिड़कियां बनी हैं। लेकिन इनमें से एक बंद है।
विज्ञापन


विशेष आवश्यकता वाले लोगों के लिए बनी खिड़की खुली ही नहीं है। ओपेन विंडो पर काफी लंबी लाइन लगी हुई है। लंबी कतार में लगकर टिकट लेने में ट्रेन निकल जाती हैं और यात्री पूरे दिन परेशान होते हैं। यह दृश्य है रोहतक रेलवे स्टेशन का। इस स्टेशन पर यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। यह हालात भी तब हैं, जब यहां से प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं।  
रोहतक रेलवे स्टेशन पर तीन ऑटोमेटिक मशीनें भी लगी हैं। यात्री कार्ड से टिकट लिया जा सकता है, लेकिन इनमें भी दो बंद रहती हैं। एक कभी काम करती है कभी नहीं। रिजर्वेशन के लिए अलग से बने काउंटर पर महिलाएं और पुरुष एक साथ टिकट लेते हैं। मंगलवार को यहां मौजूद असुविधा से परेशान यात्रियों ने अमर उजाला संवाददाता के सामने जमकर भड़ास निकाली।  
विज्ञापन

=======
मुझे जाखल जाना है। एक घंटे से लाइन में लगा हूं। स्टेशन जितना बड़ा होता है, टिकट लेने में उतनी ही परेशानी होती है। कहने को तो यहां इन काउंटरोें के अलावा मशीनें भी रखी हैं, लेकिन मशीनें ही खराब पड़ी हैं। = मुल्ख राज
टकट लेने के लिए काफी देर से लाइन में खड़ा हूं। समरगोपालपुर जाने के लिए टिकट लेनी है। यहां सबसे बड़ी समस्या यही है कि लाइन लंबी होने से टिकट नहीं ले पाते हैं और ट्रेन स्टेशन पर आकर चली जाती है। = अरविंद
टिकट लेने के लिए पुरुषों की लाइन में लगा हूं। लेकिन महिलाएं आती हैं, सीधे टिकट ले लेती हैं। ऐसे में काफी समय खराब होता है। महिलाओं के लिए अलग से विंडो होनी चाहिए, ताकि परेशानी न हो। = राजेश
निषेध होने के बाद भी ट्रेन में लोग बीड़ी-सिगरेट पीते हैं। इस ओर रेलवे पुलिस को ध्यान देना चाहिए क्योंकि कई बार इस ओर ध्यान होते हुए भी पुलिस अंजान बनी रहती है। लोगों को इसके प्रति जागरूक होना होगा। = सुमित मित्तल  
कई बार ट्रेनों में चढ़ते समय काफी भीड़ हो जाती है। इस वजह से हादसे भी हो चुके हैं। इसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों को लाइनों में खड़ा करना चाहिए ताकि कोई हादसा न हो। = राकेश  
ट्रेनों के समय पर न पहुंचने की भी समस्या है। रेल प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ट्रेनों का लेट होना कई बार यात्रियों के लिए काफी गंभीर समस्या बन जाती है। = सौरभ
विज्ञापन

=========
इस बारे में स्टेशन अधीक्षक  बी.एस. मीणा ने कहा कि ट्रेन से यात्रा करना है तो समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए यात्रियों को चाहिए कि समय से पहले पहुंचकर ट्रेन आने से पहले टिकट खरीदें। लेकिन उन्होंने टिकट खिड़की खुलने के बारे में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें