फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर सामने होगी सांख्यिकी विभाग की जानकारी

Sat, 26 Apr 2014 01:13 AM IST
jhjhar
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांख्यिकी विभाग के बाबू फाइलों से घिरे नजर नहीं आएंगे तो जनता को आंकड़े देखने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक क्लिक पर कंप्यूटर पर हर जानकारी सामने होगी।
विज्ञापन

 इकनॉमिक्स एंड स्टेटिक्स एनायलासिस डिपार्टमेंट द्वारा पूरे विभाग को कंप्यूटराइज्ड कर जरूरी जानकारियां ऑन लाइन की जाएंगी। ऐसे में बाबुओं को फाइलों से मुक्ति मिलेगी तो आमजन घर बैठे कंप्यूटर पर जानकारी ले सकेंगे। पहले चरण में सभी जिला कार्यालयों को पंचकूला स्थित प्रदेश मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला कार्यालयों के लॉगिन बनेंगे और उनके पासवर्ड दिए जाएंगे। बाकायदा नया सॉफ्टवेयर बनाया गया है।
 पंचकूला से पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग होगी। मुख्यालय से जारी होने वाले आदेश भी ऑन लाइन ही जारी होंगे। अब तक यहां डाक से ही दिशा-निर्देशों की चिट्ठियां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

सांख्यिकी विभाग ने हाईटेक होने की कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण में पहले चरण में रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी व पानीपत के जिला सांख्यिकी अधिकारियों व प्लानिंग ऑफिसरों के साथ कुछ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
इसके बाद अन्य जिलों के अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। बताया गया है कि मई के आखिर तक डिपार्टमेंट कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में ऑन लाइन होगा।

जिला कार्यालयों को मिलेंगे और कंप्यूटर
जिला कार्यालयों में कंप्यूटर सिस्टमों की कुछ कमी है। इसलिए आवश्यकतानुसार इनकी पूर्ति कराई जाएगी। जिला अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट भी ली जा रही है। जो अधिकारी व सीनियर कर्मचारी प्रशिक्षण लेकर आएंगे, वे जिला स्तर पर जूनियर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।

अब यह है हाल
फिलहाल डाक से चिट्ठियां पहुंच रही है। इससे विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देरी से मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विभाग को कंप्यूटराइज करने के लिए रोहतक सहित पांच जिलों का प्रशिक्षण हो चुका है। यह 21 अप्रैल से शुरू हुआ था। इस प्रशिक्षण की चिट्ठी भी कार्यालय में एक दिन पहले ही पहुंची है।

प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। विभाग को कंप्यूटराइज्ड होने से काफी आसानी होगी। दिशा-निर्देश जल्द मिलने से काम भी जल्द होंगे। मई आखिर तक काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

भागीरथ कौशिक, जिला सांख्यिकी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें