गूगल प्ले से अब आप बोर चुके हैं? लेकिन ऐप्स की दुनिया में अभी और तलाश करना चाहते हैं? अगर आप मुफ़्त या सस्ते में ऐप्स की तलाश में हैं तो आप दूसरे ऐप स्टोर्स भी देख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे वायरस का ख़तरा हमेशा बना रहता है। दूसरे ऐप स्टोर की सिक्योरिटी गूगल जितनी चुस्त शायद नहीं होगी। अगर फिर भी आपको दूसरा ऐप स्टोर चाहिए तो ये सब करना होगा।
सबसे पहले सेटिंग्स के सिक्योरिटी मेन्यू में जाइए। वहाँ 'Unknown sources' पर क्लिक करिए ताकि प्ले स्टोर के अलावा दूसरे स्टोर से आप ऐप डाउनलोड कर सकें। कुछ ऐप स्टोर्स पर पायरेटेड ऐप्स और गेम्स भी मिलते हैं।
'रिटेलर की गारंटी'
अमेज़न के ऐप स्टोर पर आपको काफी कुछ मिल जाएगा और वो भी दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर की गारंटी के साथ। यहां गेम या ऐप ख़रीदने के पहले टेस्ट ड्राइव फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर सस्ते दाम पर ऐसे ऐप चाहिए तो गेम्स और ऐप्स के लिए getjar एक विकल्प है।