फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बूंदों से चार्ज होगा आपका मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन की दुनिया में नए-नए इंनोवेशन दिखने को मिलते रहते हैं। वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी को आसान और उपयोगी बनाने के लिए नई-नई शोध करते हैं।
विज्ञापन


मोबाइल चार्जिंग स्मार्टफोन यूजर्स को अकसर परेशानी में डाल देती है। कभी बिजली न होने के कारण तो कभी वयस्त होने के कारण फोन चार्ज नहीं हो पाता है। वैज्ञानिकों ने इस समस्या का भी हल खोजने की कोशिश की है।

अगर आपसे ये कहा जाए कि हवा की नमी से स्मार्टफोन या आईपैड चार्ज किया जा सकता है, तो शायद यकीन करना मुश्किल है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इसको संभव करने की कोशिश की है। आने वाले समय में ऐसा मुमकिन हो सकता है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि उच्च स्तर के रिपेलिंग सर्फेस पर गिरने वाली बूंदों का इस्तेमाल बिजली बनाने में किया जा सकता है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बिजली से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

कैसे है संभव

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) के वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी की बूंदे जब सुपरहाइड्रोफोबिक सर्फेस से उछलती हैं तब इस प्रक्रिया में इलेक्ट्रिक चार्ज उत्पन्न होता है। इस प्रक्रिया में छोटी मात्रा में बिजली भी उत्पन्न की जा सकती है, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने में किया जा सकता है।

इस प्रक्रिया के जरिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने के अलावा साफ पानी भी निकाला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें