फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लाख लोगों ने देखा वानखेड़े का वीडियो

Sun, 17 Nov 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वानखेड़े में सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट करियर की आखिरी पारी खेल रहे थे। तो उन्हें देखने अलग अलग क्षेत्र के सितारे वानखेड़े स्टेडियम में आए हुए थे।
विज्ञापन


इन्हीं सितारों की सूची में राहुल गांधी का भी नाम था। राहुल गांधी सचिन की आखिरी पारी देखने मुंबई पहुंचे। लेकिन राहुल गांधी के मैदान में पहुंचते स्टैंड में मौजूद युवाओं ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए थे।

इस नजारे को किसी दर्शक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। 24 घंटे के अंदर ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि 6 लाख लोगों ने इसको देख लिया।

सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स फेसबुक और ट्विटर पर जमकर शेयर कर रहे हैं। फेसबुक पर मोदी के समर्थक पेज इसको पोस्ट बनाकर डाल रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में सिर्फ मोदी मोदी की आवाज
दर्शक द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड की गई इस वीडियो में स्टैंड में बैठे दर्शक जोर जोर से मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं। जबकि राहुल गांधी इस वीडियो में दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


यूट्यूब अपलोड करने वाले सूर्या गुप्ता का दावा है कि ये नारे दर्शकों द्वारा राहुल गांधी को देखकर लगाए जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें