रेड्डी ने मॉडल स्कूल की बस पर अंग्रेजी के ये वर्ड लिखने के बाद अपने हस्ताक्षर किए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने भी आई विल वोट फॉर माई कंट्री एंड व बेटर फ्यूचर लिखने के बाद साइन किया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी आर.सी. बिधान ने हस्ताक्षर करके लिखा वोट फॉर डेमोक्रेसी।
मॉडल स्कूल सेक्टर-4 की प्राचार्या विजय बल्हारा ने बताया कि यह बस विकास भवन से रवाना होकर आईसी कॉलेज, पीजीआई, भिवानी स्टैंड, डबल फाटक, झज्जर रोड, सोनीपत स्टैंड, मेडिकल मोड़ आदि स्थानों पर जाएगी।
समाचारों पर पैनी नजर रखें एमसीएमसी
रेड्डी ने कहा कि स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया के लिए पेड न्यूज पर रोक लगाना जरूरी है। पेड न्यूज को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार एमसीएमसी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे चुनाव के दौरान ऐसे समाचारों पर नजर रखें जो पेड न्यूज की श्रेणी में आते हैं। खर्चा पर्यवेक्षक पवन कुमार ने मीडिया सेंटर का दौरा भी किया।