फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्ता के लालच में केजरीवाल ने अन्ना को छोड़ा'

Sat, 07 Sep 2013 06:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट पर आजकल वीके सिंह की एक वीडियो बहुत चर्चा में है। वीडियो में वीके सिंह केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीके सिंह कह रहे हैं कि उन्होंने सिर्फ अन्ना का इस्तेमाल किया है। वीके सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पहले दिन से महत्वाकांक्षी थे। उनका मकसद सिर्फ राजनीति करना और पैसा कमाना था।

वीके सिंह ने बताया कि केजरीवाल ने अन्ना का इस्तेमाल कर, उनके चारों ओर ऐसा लोगों का संगठन बनाया। जो सिर्फ सत्ता के लालची थे। वो किसी भी तरह पावर में आना चाहते थे।
विज्ञापन


वीके सिंह ने केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना है। इसी जुगत में वे सारी कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन केजरीवाल ये भूल गए कि लोग अन्ना के साथ थे।

इसलिए मौका मिलते ही केजरीवाल ने अनशन के बाद तुरंत राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। वीके सिंह ने कहा कि केजरीवाल की अनशन के पहले दिन से राजनैतिक महत्वाकांक्षा थी।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगे केजरीवाल के लिए ये वीडियो एक झटके से कम नहीं होगा। लेकिन फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

देखें वीडियो


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें