फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरेंद्र मोर के सिर चौधर का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की चौधर का ताज प्रधान पद के उम्मीदवार विरेंद्र मोर सिर सजा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश लाठर को नौ मतों से पराजित किया। शनिवार दोपहर बाद करीब पांच बजे नई कार्यकारिणी का फैसलो हो गया। देर शाम बार रूम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विरेंद्र लाठर ने बताया कि 414 में 402 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए नई कार्यकारिणी को चुना है। उन्होंने बताया कि प्रधान पद चुने गए उम्मीदवार विरेंद्र मोर को 202 और मुकेश लाठर को 193 मत मिले। प्रधान पद के मुकाबले में सात मत रद हो गए।
 उप प्रधान पद के लिए आनंद सिंह ढुल ने 252 मत प्राप्त कर अपने विरोधी उम्मीदवार सुधीर नायक को 106 मतों से हराया। सुधीर नायक को 146 मत मिले। इस मुकाबले में चार मत रद हुए। सचिव पद के मुकाबले में नवनीत सैनी को 234 व रामरूप चहल को 161 मत मिले। इस मुकाबले में सात मत रद हुए। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए हुए मतदान में मोहित शर्मा को 227 व उनके विरोधी शैलेंद्र नरवाल को 170 मत मिले। इस मुकाबले में पांच मत रद हुए।
विज्ञापन


अपनी-अपनी जीत का जोर
बार चुनाव के लिए मतदान सुबह दस बजे से ही शुरू हो गया था। दिनभर चले मतदान के दौरान सभी आठ प्रत्याशी मतदान केंद्र के बाहर डटे रहे। वोट डालने के लिए जाने वाले हर वकील से वोट की अपील की गई। वहीं वोट डाल कर बाहर आने वाले मतदाता को भी सभी उम्मीदवार नजरों ही नजरों में धन्यवाद दे रहे थे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। चुनाव के दौरान किसी तरह का विघ्न न हो, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर में तैनात रहा।

अटकी रही सांसें
सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव परिणाम की चिंता सताने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, उम्मीदवारों की चिंता भी बढ़ती गई। शाम चार बजे तक मतदान पूरा होने के बाद मतगणना तक भी उम्मीदवारों को चैन नहीं पड़ा।

बार रूम में लगे ठहाके
विजेता उम्मीदवारों की घोषणा होते ही विजेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक एक दूसरे को बधाई देने लगे। वहीं हारने वाले उम्मीदवारों ने भी विजेताओं को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें