फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने बंद कराया काम

Sun, 14 Sep 2014 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में टाइप-2 हाउसेज के पास पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे का काम कुलपति ने रुकवा दिया है।
विज्ञापन


साथ ही यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग सेल को यह निर्देश दिए हैं कि वहां रहने वाले कर्मचारियों के हिसाब से काम कराया जाए।

एमडीयू में गेस्ट फैकल्टी के पास बने टाइप-2 के नजदीक पाइप डालने के लिए नाली खोदने के बजाय बड़ा गड्ढा खोद दिया गया। गड्ढे में जलभराव होने और बच्चों के गिरने का अंदेशा होने पर कर्मचारियों के परिजनों ने शुक्रवार रात हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद कुलपति एचएस चहल ने गड्ढे की खुदाई का काम बंद करा दिया। हालांकि अभी गड्ढे को बंद नहीं किया गया है। लेकिन कुलपति ने एक्सईएन को निर्देश दिए हैं कि काम लोगों के हिसाब से पूरा कराया जाए, ताकि वहां रहने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें