फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच पूरी, रिपोर्ट वीसी को सौंपी

Fri, 31 Oct 2014 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी की अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है।
विज्ञापन


टीम ने रिपोर्ट हेल्थ विवि के कुलपति डॉ. एस. एस. सांगवान को सौंप दी है।

करीब चार सप्ताह तक चली जांच के बाद अब कार्रवाई किए जाने का इंतजार है।

मामले की जांच के लिए बनी कमेटी का नेतृत्व पीजीआइ की डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. सुषमा सूद ने किया। टीम में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार और खानपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कर्मवीर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार टीम ने अपनी रिपोर्ट में प्रैक्टिकल परीक्षा पर कई सवाल उठाए हैं। जानकारों का भी दावा है कि बिना एक्सपर्ट और कॉलेज स्टाफ के प्रायोगिक परीक्षा नहीं कराई जा सकती है। गौरतलब है कि आयुर्वेदिक कॉलेज के डीन ने कॉलेज स्टाफ के हड़ताल पर जाने के बाद बाहर से स्टाफ बुलाकर प्रैक्टिकल परीक्षा करा दी थी। कॉलेज स्टाफ ने काफी समय तक इसका विरोध किया था।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
जांच कमेटी ने हेल्थ विवि के वीसी को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। अब अंतिम निर्णय वीसी करेंगे।
= डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक एवं जांच कमेटी के सदस्य, हेल्थ विवि, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें