चार अंकों वाला पिन कोड और पैटर्न लॉक जल्द ही स्मार्टफोन के लिए अप्रयुक्त साबित हो सकता है। क्योंकि आप फोन अनलॉक करने के लिए अपने कान का इस्तेमाल कर सकेंगे।
जी हां, याहू ने फोन अनलॉक करने के लिए नई टेक्नोलॉजी ईजाद की है जो फिंगर प्रिंट स्कैनर, रेटिना स्कैन या चार अंकों वाले सिक्योरिटी नंबर की जगह फोन में इस्तेमाल की जा सकेगी। इसके लिए आप आपने कान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
याहू टीम ने एक वीडियो जारी करते हुए यह दिखाया है कि यूजर्स के कान स्कैनिंग से उसकी पहचान हो सकती है और इसका इस्तेमाल फोन अनलॉकिंग में किया जा सकता है। इस तकनीक की प्रमाणीकरण परिशुद्धता पर 99.8% विश्वास किया जा सकता है।
आने वाले समय में बायोमेट्रिक पर अधिक रिसर्च की जाएगी, जिसका इस्तेमाल सिर्फ पहचान और पासवर्ड के तौर पर किया जाएगा।
याहू का कहना है कि यूजर की बायोमेट्रिक पहचान के लिए अभी मोबाइल फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर को शामिल किया गया है। यह तकनीक पिन कोड पासवर्ड की जगह ले चुकी है। इसका इस्तेमाल यूजर्स के लिए काफी सुविधाजनक भी है। महंगी लागत के कारण फिंगर प्रिंट स्कैनर की सुविधा टॉप स्मार्टफोन तक ही सीमित है।
याहू की इस तकनीक में बॉडीप्रिंट का इस्तेमाल किया गया है जो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम की तरह काम करता है। यूजर्स जैसी की कपैसिटी सेंसर को टच करता है बॉडीप्रिंट सिस्टम यूजर बायोमेट्रिक पहचान को डिटेक्ट करती है।