फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत

Mon, 23 Jun 2014 02:36 AM IST
रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर अंतर्गत गांव रिटोली निवासी दो युवकों की रविवार को देर रात स्कोडा गाड़ी बिजली के खंभे में टकराने से हुए हादसे में मौत हो गई। देर रात पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में भिजवा दिए। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार रिटोली गांव निवासी विकास और यजुवेंद्र अपनी स्कोडा गाड़ी में सवार हो कर गांव से डीघल जाने के लिए निकले थे। अभी वे गांव से थोड़ा ही दूर निकले थे कि अचानक उनकी कार के सामने कोई जानवर आ गया, जिसे बचाने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाए तो उनकी गाड़ा का टायर फट गया।

इससे गाड़ी असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब धमाका सुना तो वे घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने युवकों के बारे में तुरंत गांव वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों को पीजीआई इमरजेंसी में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक विकास के चाचा जोगेंद्र ने बताया कि दोनों युवकों की आयु करीब 26-27 साल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें