आखिरी टेस्ट के दौरान जहां सचिन को हर कोई याद कर रहा है। वहीं ट्विटर भी सचिन को सलामी दे रहा है।
आखिरी टेस्ट के दौरान यूजर्स ट्वीट्स के जरिए सचिन को अपनी तरफ से शुभकामनाओं के साथ थैंकयू सचिन कह रहे हैं।
ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिग में थैंक यू सचिन का हैश टैग (#thankusachin) उनकी विदाई को लेकर लोगों की भावनाओं को दिखा रहा है। लोग सचिन को शुभकामनाएं संदेश देते हुए अपनी यादें भी साझा कर रहे हैं।
पढ़िए सचिन को दिए जा रहे शुभकामना संदेश्ा वाले कुछ ट्वीट
मूर्ति एरांकी @erankism लिखते हैं कि सचिन आपको बैटिंग करते हुए देखना एक सुखद अनुभव है।
अभिनव श्रीवास्तव @abhinavsri2000 लिखते हैं कि 24 साल की शानदार यादों के लिए सचिन आपका धन्यवाद। आप देश के लिए यूथ आइकन रहेंगे।
इसके साथ ही अर्जुन दास @arjunhdas लिखते हैं कि रोहित और अश्विन ने बढ़िया खेलकर सचिन को शानदार विदाई दी है।
चिन्नाह कनन @chinniahkannan लिखते हैं कि सचिन आपके बिना क्रिकेट अधूरा है।
जगदीश नायर लिखते हैं कि @JAGUNAIR सोचकर भी सिरहन आ जाती है कि क्रिकेट के भगवान को इस टेस्ट के बाद कभी खेलते हुए देख नहीं पाएंगे।
रमेश यादव @rameshyadav30 अपनी यादों को साझा करते हुए लिखते हैं कि जब से क्रिकेट देखना और समझा है। तभी से एक नाम हमेशा याद रहा। अब यकीन करना मुश्किल है कि सचिन के बिना क्रिकेट होगा।
आस्ट्रेलिया के गिड़ियोन कैट्ज @GideonKatz लिखते हैं कि क्रिकेट की बेहतरीन यादों के लिए सचिन थैंक यू। तुम्हारा दक्षिण अफ्रीका के साथ शानदार खेल याद रहेगा।
ट्विटर के साथ साथ फेसबुक पर भी सचिन को लेकर प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। फेसबुक यूजर्स भी सचिन से जुड़ी यादों को साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।