फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल वॉकर की याद में सोशल मीडिया गमजदा

Sun, 01 Dec 2013 05:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट एंड फ्यूरियस, हाइ-वे टू हेवेन और टाइम लाइन जैसी फिल्मों में जोरदार अभिनय करने वाले हॉलीवुड स्टार पॉल वॉकर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर आते ही पॉल के प्रशंसकों में दुख की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग पॉल की याद में संदेश दे रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर पॉल की आत्मा की शांति के लिए दिए जा रहे संदेशों की बाढ़ सी आ गई है।

प्रशंसकों के संदेश की बदौलत ट्विटर और फेसबुक #RIPPaulWalker और PaulWalker ट्रेंड कर रहा है। फास्ट और फ्यूरियस से फेमेस हुए पॉल की याद में लोग पोस्टर और संदेश साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन




पढ़िए इससे जुड़े कोई संदेश

रुतुजा कुलकर्णी ट्विटर पर लिखती हैं@RutujaIanS पॉल वॉकर की मौत की खबर सुनने के बाद से निशब्द हूं। मुझे पॉल की मौत के बाद बेहद दुखी हूं।

ट्विटर पर अपर्णा @Aparna_Warrier लिखती हैं कि मुझे अंदाजा नहीं था पॉल हमें छोड़कर इस तरह से जाएंगे। मैं पॉल की मौत से बेहद आहत हूं।

केट @KateSangalang8 लिखती हैं कि स्पीड ने ही आपको पहचान दी थी, उसी स्पीड ने ही आपकी जान ले ली।

ट्विटर पर ही हैरी @HarryStylesPal लिखते हैं कि पॉल की उस वक्त मौत हुई जब वो तूफान से पीड़ित लोगों के लिए फंड जुटा रहे थे। पॉल तुम हमेशा याद रहोगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें