फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर रॉबर्ट वाड्रा छोटे किसान हैं तो मैं सुपरमैन हूं'

Wed, 28 Aug 2013 12:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राबर्ट वाड्रा को एक अखबार को दिए इंटरव्यू में छोटा सा किसान बताया है। उनके बयान की ट्विटर पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

 
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने वाड्रा डील से संबंधित ये सारी बातें द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में बताईं। इसमें उन्होंने राबर्ट वाड्रा को एक किसान और बहुत सज्जन आदमी बताया है।

और कहा कि वो बहुत सज्जन हैं इसलिए किसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा नहीं कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ इसलिए बदनाम किया जा रहा है क्योंकि वह सोनिया जी के दामाद हैं।
विज्ञापन

हुड्डा के इस बयान को लेकर ट्विटर पर एक से एक मजेदार ट्वीट किए जा रहे हैं। ट्विटर पर हुड्डा का ये बयान सुबह से हॉट टॉपिक बना हुआ है। हुड्डा के इसी बयान से संबंधित ट्रेंड #IfRobertvadraIsSmallFarmer दुनिया का सबसे चर्चित ट्रेंड बन गया है।

इससे संबंधित कुछ मजेदार ट्विट

ट्विटर पर अंकित जैन (@indiantwitter) कहते हैं कि अगर राबर्ट वाड्रा छोटे किसान हैं तो वह बंधुआ मजदूर हैं। वहीं अभिनव (@abhicarya) कहते हैं कि राबर्ट वाड्रा छोटे से किसान हैं तो मैं डीएलएफ का मालिक हूं।

इसके अलावा ट्विटर पर राहुल कौशिक (@kaushikrahul) कहते हैं कि अगर वाड्रा छोटे किसान हैं तो मैं सुपरमैन हूं। वहीं शंशाक सकेरिया ट्वीट करते हैं कि अगर वाड्रा छोटे किसान हैं तो मोदी मुस्लिम से प्यार करते हैं।

वा़ड्रा के ही मुद्दे पर ही आलोक पांडे (@alokBharat) लिखते हैं कि अगर वाड्रा छोटे किसान हैं तो फिर सचिन तेंदुलकर बैट पकड़ना भी नहीं जानते हैं। भारत मोदी (@bhartmodi_) लिखते हैं कि अगर वाड्रा छोटे किसान हैं तो गुड़गांव उनके लिए एक छोटा सा फ्लॉवर पॉट है।

आशीष यादव भी ट्विटर पर (@aashu_90) लिखतें है अगर वाड्रा किसान हैं तो राहुल गांधी इस देश के आइन्सटीन हैं। पल्लवी कामत (@pallavisms) कहती हैं कि अगर वाड्रा छोटे किसान हैं तो विजय माल्या और रतन टाटा छोटे मोटे व्यापारी और कमाल खान देश का सुपर स्टार है।

फिलहाल हुड्डा का ये बयान ट्विटर पर मौजूद यूजर्स के लिए एक मनोरंजन बना हुआ है। इसी कारण ये ट्रेंड #IfRobertvadraIsSmallFarmer पिछले कई घंटों से टॉप पर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें