फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्विटर' पर भी उठी बिटिया के लिए न्याय की मांग

Wed, 11 Sep 2013 03:28 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों की सजा के लिए पूरे देश में मांग उठ रही है। वहीं ट्विटर पर भी बिटिया के न्याय के लिए आवाज उठी।
विज्ञापन


दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए सड़क से लेकर ट्विटर तक आवाजें उठ रही हैं। इस गंभीर मुद्दे पर लोग ट्विटर के माध्यम से अपनी बेबाक राय रख रहे हैं।

इससे जुड़ीं कुछ ट्वीट

मालविका मुदगल (@mollymudgal) कहती हैं कि आरोपियों ने जब गैंगरेप की पीड़िता के साथ रहम और दया नहीं दिखाई तो इन्हें भी किसी तरह का रहम नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कनिका (@kaniks04) कहती हैं कि इन आरोपियों के साथ भी वैसा ही क्रूर व्यवहार होना चाहिए, जैसा इन्होंने पीड़िता के साथ किया था।

ट्विटर पर लोगों ने आरोपियों का केस लड़ रहे वकील पर जमकर भड़ास निकाली।

आंकाक्षा (@aakashian) ने ट्वीट किया कि बचाव पक्ष के वकील को ऐसा क्रूरतम अपराध करने वाले आरोपियों का केस नहीं लड़ना चाहिए था।

निहारिका (@niharikamidha) ने कहा कि बचाव पक्ष के वकील का ये तर्क के आरोपी मुकेश के दो बच्चे और बीवी है। तो क्या पीड़िता का कोई परिवार नहीं था?

इसी मुद्दे पर साहिल वरया (@varya_sahil) लिखते हैं कि इन चारों को ही नहीं बल्कि हर उस आरोपी को फांसी पर लटका देना चाहिए जिन्होंने ऐसा गंभीर अपराध किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें