बंगलूरु के एटीएम में महिला पर हुए जानलेवा हमले की तस्वीरों से जहां पूरा देश स्तब्ध है। वहीं ट्विटर पर भी इसकी कड़ी आलोचना की जा रही है।
पूरा मामला दरअसल बंगलूरू का है, जहां आफिस के लिए निकली एक महिला एटीएम बूथ में अंदर जाती है। अंदर जाते ही पीछे से एक व्यक्ति भी उसमें घुसकर शटर गिरा देता है और लूट के मकसद से महिला को घायल करके भाग जाता है।
इस घटना के मीडिया में आने के बाद से ही लोगों में रोष है। नेट यूजर्स फेसबुक और ट्विटर के जरिए इस पूरे मसले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।
ट्विटर पर कल से ही इसको लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं। इसकी चलते भारत में एटीएम (#Atm) ट्रेडिंग में है। मेन स्ट्रीम मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया में भी ये मुद्दा छाया हुआ है।
पढ़िए इस पूरे मामले में से जुड़ी कुछ ट्वीट
बंगलूरू के ही कुलदीप बैद @kuldeepbaid ट्विटर पर लिखते हैं कि बंगलूरू अब सुरक्षित नहीं रह गया है। बीते कुछ दिनों में यहां महिला से जुड़े अपराधों की संख्या बढ़ी है। जो शिकायतें दर्ज नहीं की जाती हैं।
बंगलूरू की ही डिजिटल मार्केंटिंग से जुड़ी मीरा उन्नीथन @_meera_ ट्विटर पर लिखती हैं कि बंगलूरू में एक महिला पर एटीएम में बुरी तरह हमला होता है? ये शहर को हो क्या रहा है?
समीर मथड @sameermathad लिखते हैं कि बंगलूरू में हुई इस घटना की तस्वीरें काफी विचलित करने वाली हैं। बंगलूरू में बढ़ रहा क्राइम एक चिंता का विषय है।
दीपिका बालियान @DeepikaSbalyan लिखती हैं बंगलूरु में हुई घटना के बाद अब एटीएम में अंदर जाने से भी डर लगने लगा है।
अमित मालवीय @malviyamit सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखते हैं कि कांग्रेस के राज में प्रदेश की राजधानी तक सुरक्षित नहीं है।
इसी तरह हजारों लोग इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग जहां प्रदेश में कांग्रेस के राज कोस रहे हैं वहीं कुछ लोग शांत बंगलूरू में महिला के प्रति बढ़ रहे अपराधों से परेशान हैं।