एनएसयूआई की पूर्व अध्यक्ष और महिला आयोग की पूर्व सदस्य अलका लांबा के कांग्रेस छोड़ने की सोशल मीडिया में खूब चर्चा की जा रही है। फेसबुक और ट्विटर पर इससे जुड़ी एक से एक मजेदार टिप्पणियां पढ़ने को मिल रही हैं।
इन्हीं टिप्पणियों के चलते अलका लांबा ट्विटर पर ट्रेंड लिस्ट में है। ट्विटर पर यूजर्स लांबा को लेकर अपनी अपनी राय रख रहे हैं।
पढ़िए ऐसी ही कुछ मजेदार ट्वीट
अभिनेता कमाल खान ट्विटर पर लिखते हैं कि अलका लांबा आप में शामिल हो गईं। उधर कांग्रेस आप की कमाई की जांच करा रही है। मतलब सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ।
जीतेन गजेरिया @jitengajaria ट्विटर पर लिखते हैं कि अलका लांबा को लेकर जो हल्ला मच रहा है इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। ये तो इंटर आफिस ट्रांसफर है।
ऐसे ही ट्विटर पर व्यंग्य करते हुए स्वामी @mohitraj लिखते हैं कि अगर आप सोचते हैं कि अलका लांबा के जाने से कांग्रेस को नुकसान होगा और आप को फायदा। तो फिर आप राहुल गांधी है।
निवेदिता ए.डी सिंह @_nivi ट्वीट करती हैं कि अलका का आप ज्वाइन करना बिलकुल वैसा है जैसे स्कूल के बच्चे का एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में ट्रांसफर।
मानवेंद्र सिंह राणा @ms_rana हैरानी जताते हुए ट्वीट करते हैं कि टीवी पर डिबेट करते हुए देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि अलका आप में शामिल हो जाएंगी। अलका बिग बॉस के शो के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं।