दागियों को बचाने के लिए लाए गए अध्यादेश पर अपनी ही सरकार की आलोचना कर राहुल गांधी ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्विटर पर लोग उनकी और केंद्र सरकार की मंशा पर ही सवाल उठा रहे हैं।
राहुल गांधी के बयान का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। अपने बयान के बाद ट्विटर राहुल गांधी ट्रेंड कर रहे हैं।
पढ़िए, राहुल को लेकर किए गए कुछ ट्वीट्स-
अंकित जैन @indiantweeter
राहुल गांधी मटरु की बिजली का मंडोला के पंकज कपूर के उस कैरेक्टर के जैसे हैं। जो रियल लाइफ में तो बुरा है लेकिन ड्रिंक के बाद अच्छा हो जाता है।
नील सोनी @iNeelsoni
आतंकी अफजाल उस्मानी मुंबई पुलिस के शिकंजे से इसलिए भागा क्योंकि पुलिस रोज उसे राहुल गांधी के भाषण दिखाकर टॉर्चर कर रही थी।
गीतिका @ggiittiikkaa
देश के युवा लीडर राहुल गांधी देश के युवाओं को झूठे बिल पास करके भ्रमित कर रहे हैं।
सुमित @sumitsaurabh
कपिल सिब्बल और राहुल गांधी के बाद अब मां-बाप अपने बच्चों का नाम इन पर नहीं रखेंगे।
ललित शर्मा @lalitrocks
सरकार के अध्यादेश पर तंज कसते हुए लिखते हैं कि फटा आर्डिनेंस और निकला राहुल गांधी।
वासुकी बेलावदी@vbelavadi
हालात ये है कि उल्टे हाथ को नहीं पता कि सीधा हाथ क्या कर रहा है।
राजकुमार@rajkumar71
'अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए राहुल गांधी आस्कर के लिए डिसर्व करते हैं।'
ट्विटर पर लोग इसी तरह की के ट्वीट करके सरकार और राहुल गांधी के बीच के इस टकराव पर चुटकी ले रहे हैं।