फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, क्लीनर अब भी फरार

Sun, 28 Sep 2014 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम के समीप होटल पर कपास व्यवसाइयों से लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया है, वहीं दूसरा आरोपी क्लीनर फरार है।
विज्ञापन


लूटे गये नौ लाख 16 हजार रुपये क्लीनर के पास बताए जाते है। पुलिस क्लीनर की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।

पलवल जिले के होडल निवासी विजयपाल ने पुलिस को दर्ज की शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात हांसी की एक स्पिनिंग मिल में कपास बेचकर विनोद कुमार समेत तीन साथियों के साथ ट्रक से लौट रहा था।

कपास बिक्री भुगतान के नौ लाख 16 हजार रुपये उन्होंने ट्रक की केबिन में रख दिए थे। वह महम के पास भैणी महाराजपुर गांव के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुक गए। खाना खाने के बाद वह वहीं सो गए।
विज्ञापन


इसी बीच ट्रक चालक हरवीर व क्लीनर गोविंद रुपये लेकर फरार हो गए। शुक्रवार देर रात पुलिस टीम ने ट्रक चालक हरवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर लिया है। साथ ही टीम ने आरोपी क्लीनर गोविंद की तलाश में भी होडल में कई स्थानों पर छापामारी की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

   आरोपी चालक को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका क्लीनर साथी गोविंद अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। चुराया गया पैसा भी उसी के पास है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  --जगबीर सिंह, महम थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें