फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली की टक्कर से टूटा बूम, यातायात बाधित

Thu, 16 Nov 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विद्युत लाइन के तार में फंसा मंगली पुरवा फाटक का दक्षिणी गेट सही करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  हरदोई यार्ड की मंगली पुरवा क्रासिंग पर लगे बूम पर गुरुवार की सुबह ट्राली ने टक्कर मार दी। ट्राली के टक्कर लगने के बाद फाटक (पोल) टेढ़ा होकर ऊपर से गुजरी रेलवे की विद्युत लाइन में जा फंसा। हादसे के बाद अफसरोें में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। दोनों साइड सेफ्टी चेन डालकर ट्रैफिक रोक दिया गया। करीब 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैफिक बहाल किया गया। इस बीच पांच ट्रेनों को स्टेशन के पहले ही रुकवा दिया गया। गेटमैन की तहरीर पर आरपीएफ ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब 10.50 मिनट पर डाउन लाइन पर आई ट्रेन संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस को स्टेशन से पास दिया गया।  पासिंग सिंग्नल मिलने पर मंगलीपुरवा फाटक पर तैनात गेटमैन लालाराम ने गेट बंद कर दिया। गेट का पोल  नीचे आ रहा था तभी वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने गेट पोल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। इधर, टक्कर लगने के बाद पोल ट्रैक के ऊपर से गुजरी रेलवे विद्युत कर्षण लाइन के तार में टकराने के बाद अटक गया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक रामरतन समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। फाटक के दोनों ओर सेफ्टी चेन डालकर सड़क व अप और डाउन लाइन का यातायात रोक दिया गया।  राजारानी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-बरेली पैसेंजर, दून एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोका गया।टेक्निकल स्टाफ ने फौरी मरम्मत कर यातायात बहाल किया। इसके बाद स्टेशन व स्टेशन से पहले रोकी गईं डाउन लाइन की दो व अप लाइन की तीन ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिगभनल स्टाफ ने 11.30 बजे से 12.15 बजे के बीच गेट की मरम्मत की। विद्युत सेक्शन, सिग्नल सेक्शन व यातायात सेक्शन के अफसराें ने जांच कर रिपोर्ट मुरादाबाद कंट्रोल को भेजी। इधर गेटमैन लालाराम की तहरीर पर आरपीएफ ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


इन अफसरों ने की संयुक्त जांच
हरदोई। हरदोई स्टेशन यार्ड के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने और रेलवे फाटक के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही सिग्नल सेक्शन के सीनियर सर्वेश कुमार गुप्ता, कर्षण विद्युत सेक्शन के सीनियर इंजीनियर राजकुमार व यातायात प्रभारी शैलेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और गेटमैन के बयान दर्ज किए। बताया कि संयुक्त जांच की रिपोर्ट कंट्रोल को भेजी गई है।
विज्ञापन


1.30 बंद रहा सामान्य यातायात
हरदोई। हरदोई स्टेशन के मंगलीपुरवा क्रासिंग के फाटक में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने के बाद गेट के दोनों ओर प्रोटेक्शन चेन डालकर सड़क का यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया। दोपहर 11.30 बजे से गेट की मरम्मत का काम शुरू हुआ। 12.15 बजे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सड़क का यातायात फिर से बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें