ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलटने से गांव बाकरा के एक किसान को मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार किसान का एक भाई चोटिल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को गड्ढ़ों से निकाला। घायल हुए किसान को सिविल अस्पताल से उपचार मुहैया कराया गया है।
बताया जाता हैं कि बुधवार की रात गांव बाकरा में दो भाई खेत में खाद डाल कर घर वापस ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनका ट्रैक्टर दुबलधन से बाकरा वाले मार्ग पर चढ़ा तो अचानक बीच सड़क में आई एक नील गाय को बचाने को चक्कर में चालक ने संतुलन खो दिया। जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढ़े में जा गिरा।
जिसके चलते हरिओम पुत्र रामनिवास (40) उसके नीचे दब गया। जबकि उसका भाई कृष्ण चोटिल हो गया। दुर्घटना की सूचना कृष्ण ने पुलिस और परिजनों को दी। जिसके उपरांत वे मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जेसीबी की मदद से गड्ढ़े से बाहर निकाला गया। बताते हैं कि काफी समय तक नीचे दबे रहने के चलते हरिओम की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। बतादें कि बाकरा गांव में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला सामने आया है।
जिसने गांव के लोगों को सकते में डाल दिया हैं। चूंकि इससे पूर्व पिछले सप्ताह दहेज के एक मामले में पीड़ित पिता ने पेड़ पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी।