फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित नन्हीं परियों की ये तस्वीर आपकी आंखों में ला देगी आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिए मलीयाह और मेडलीना से, इनकी ये मार्मिक तस्वीर आपको जरुर भावुक कर देगी। बजफीड के अनुसार ये दिल को छू लेने वाली तस्वीर है और इसमें हैं पिट्सबर्ग के अस्पताल में कैंसर से जूझ रही दो मासूम बच्चियां।
विज्ञापन


इनमें से एक बच्ची की मां ने ये तस्वीर अनजाने में ही खींच ली और तब से ये दुनिया भर के सोशल मीडिया पर छायी हु्ई है। हुआ यूं कि दोनों ही बच्चे अपने अपने कमरे में बोर हो रहे थे और बाहर आकर खेलने लगे। धीरे धीरे दोनों दोस्त बन गए। कुछ तन्हा पलों में बाहर की रंगीन दुनिया को निहारते हुए शायद ये सोच रहे होंगे कि कल हम न होंगे पर ये दुनिया रहेगी।

मलीयाह की मां टैज जोंस ने ये तस्वीर उस वक्त खींची जब ये दोनो ही बच्चे खुद में एक दूसरे का कंधा पकड़े बाहर देख रहे थे। दोनों ही बच्चे इस समय कीमोथैरेपी की कठिन प्रक्रिया को पार कर चुकी हैं।
विज्ञापन


जोंस ये दृश्य देखकर भावुक हो गयी और तुरन्त ही उन्होनें ये तस्वीर खींचकर फेसबुक पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन

ट्विटर और फेसबुक पर हुए हजारो शेयर

मलीयाह की मां इन दोनों की दोस्ती देखकर इतनी भावुक हो गई कि उसने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर कर दिया। तभी एक स्थानीय अखबार ने इस तस्वीर को छापा और तब से ये देश भर ट्विटर और फेसबुक पर हजारों बार शेयर की जा चुकी है।

मलीयाह जोकि पांच साल की है, महज दो साल की उम्र में ही कैंसर की शिकार हो गयी थी।

वहीं मेंडलीना एक्यूट माइलॉइड ल्यूकेमेनिया नाम के कैंसर से पीड़ित दो साल की उम्र से ही जूझ रही है।

मलीयाह के पिता का कहना है कि बीमारी से जूझते हुए कोई ना कोई आपके साथ जरूर खड़ा होता है। भले ही आप उसे जानते हो या नहीं। मेरा भी दिल खुशी और उम्मीद से भर गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें