अगर आप एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से ऊब चुके हैं और कुछ नया आजमाना चाहते हैं तो बाजार में अब सस्ते विंडोज फोन भी मौजूद हैं।
इस साल की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट ने किफायती विंडोज फोन तैयार करने के लिए देसी मोबाइल कंपनियों (माइक्रोमैक्स, कार्बन, जोलो और लावा) के साथ साझेदारी की थी। इन मोबाइल कंपनी ने अपने-अपने सस्ते विंडोज फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए हैं।
हम यहां आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती कीमत के विंडोज फोन के बारे में बता रहे हैं जो लेटेस्ट विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
सेलकॉन विन 400, कीमत 4,999 रुपए
सेलकॉन ने भी अपना पहला विंडोज फोन लॉन्च कर दिया है। सेलकॉन विन 400 (Celkon Win 400) ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 4,999 रुपए में उपलब्ध है। यह भारतीय बाजार में सबसे सस्ता विंडोज फोन है।
सेलकॉन विंन 400 डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। यह 4 इंच एचडी डिस्प्ले (800x400 पिक्सल), 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर, एड्रिनो 302 जीपीयू और 512 एमबी रैम के साथ काम करता है। यह लेटेस्ट विंडो 8.1 ओएस पर आधारित है।
फोन की इंटरनल स्टोर 4 जीबी है, एक्सर्टनल मैमोरी के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेलकॉन विन 400 में एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल कैमरा रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो जीपीआरएस, ऐज, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1500एमएएच है।
कार्बन टाइटेनियम विंड डब्ल्यू4, कीमत 5,999 रुपए
विंडोज फोन 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन को नाम कार्बन टाइटेनियम विंड W4 का नाम दिया गया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 5,999 रुपए तय की है।
कार्बन टाइटेनियम विंड डब्ल्यू4 डुअल सिम सपोर्ट के साथ काम करता है। फोन की स्क्रीन 4 इंच की दी गई है जो 800×480 रेजल्यूशन के साथ है।
फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वॉलकॉम प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है। एक्सटर्नल मैमोरी बढ़ाने के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसमें एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा मौजूद है।
माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू092, कीमत 6,500 रुपए
माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू092 और माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू121 लॉन्च किए हैं। माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू092 की कीमत 6,500 रुपए है जबकि माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू121 की कीमत 9,500 रुपए है। माइक्रोमैक्स विंडोज फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8.1 पर काम करते हैं।
माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू092 1.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रेगन 200 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैनवस विंडोज फोन में 4 इंच का आईपीएस (800×480पी) डिस्प्ले दिया गया है। कैमरे की बात करें तो एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 1500mAh की है।
जोलो विन क्यू900एस, कीमत
जोलो ने को जोलो विन क्यू900एस के नाम से अपना विंडोज फोन उतारा है। जोलो विन क्यू900एस दुनिया का सबसे हल्का स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसका वजन केवल 100 ग्राम है। जोलो विन क्यू900एस की स्क्रीन 4.7 इंच की है जो एचडी आईपीएस डिस्प्ले (1280×720 पिक्सल) के साथ काम करती है।
इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर, एड्रिनो 302 जीपीयू और एक जीबी रैम है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है, एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की सुविधा है।
फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
जोलो विंडोज फोन भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा दी गई है। जोलो की ऑनलाइन कीमत 8,499 रुपए है।
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 535, कीमत 9,199 रुपए
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट नोकिया की ब्रैंडिंग को हटाकर अपनी खुद की ब्रैंडिंग वाला पहला माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 535 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 535 की कीमत 9,199 रुपए तय की है।
माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 535 पांच इंच आईपीएस डिस्पले (960x540 पिक्सल) के साथ है, जिस पर कॉर्निंग गरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग की गई है।
फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है, एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 128 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। यह विंडोज ओएस 8.1 पर चलता है।
एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल कैमरा रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और ए-जीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1905एमएएच की है।