फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने ट्रैक्टर चालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मदद के बहाने ट्रैक्टर चालक को लूटा
विज्ञापन


चांग (भिवानी)। गुजरानी गांव के नजदीक मदद के बहाने तीन बाइक सवार एक ट्रैक्टर चालक से पर्स व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। मगर ट्रैक्टर चालक ने भागकर न केवल अपनी जान बचाई बल्कि बनियान के साइड में छुपाए 20 हजार रुपये भी बचा लिए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया।
मामला 22 अप्रैल की रात करीब साढे़ 11 बजे का है।

 सैय गांव वासी राजबीर ट्रैक्टर ट्राली में तूड़ी भरकर गुजरानी गांव के नजदीक से गुजर रहा था। अचानक उसकी तूडे़ वाली पल्ली फट गई। जब राजबीर पल्ली देख रहा था तो इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए और बताया कि वह ट्रक चालक तुम्हारी पल्ली फाड़कर गया है, चलो उसे पकड़ते हैं।
विज्ञापन


 इसके बाद राजबीर उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया। राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब आधा किलोमीटर चलते ही उसे बाइक से उतार दिया और कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है निकाल दो नहीं तो गोली मार देंगे। जिसके बाद उसने अपना पर्स, मोबाइल उन बाइक वाले लुटेरों को दे दिए। लुटेरे जब पर्स देखने लगे तो वह वहां से खेतों में भाग लिया। पर्स में करीब छह सौ रुपये, एटीएम कार्ड, डायरी ले गए। साथ ही एक मोबाइल भी ले गए।
समझदारी से 20 हजार बचाए
राजबीर ने अपनी समझदारी से अपने 20 हजार रुपये बचा लिए। राजबीर ने 20 हजार रुपये बनियान में छुपा रखे थे। लुटेरे जब पर्स खंगालने लगे तो मौका पाकर राजबीर खेतों में भाग लिया और अपनी जान बचाई। पुलिस ने सूचना के बाद दो आरोपियों हालुवास वासी अनूप उर्फ देवा व नेहरू कॉलोनी भिवानी वासी उपकार के गिरफ्तार कर लिया है। अनूप को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। उपकार को बुधवार दोपहर को पकड़ा गया। गुजरानी चौकी इंचार्ज एसआई राजबीर सिवाच ने बताया कि लिफ्ट देकर ट्रैक्टर ट्राली चालक को लूटा गया है। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चोरी की थी मोटरसाइकिल
पकड़े गए दोनों लुटेरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिन के समय उन्हाेंने अपने पड़ोसी से मोटरसाइकिल कुछ समय के लिए मांगी थी और कुछ समय बाद मोटरसाइकिल वापस न देकर रात को लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए दोनों लुटेरों में से एक ने बताया कि उसने पहली बार ही लूटपाट की है। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने करीब नौ साल पहले भी मोटरसाइकिल चोरी की थी। मोटरसाइकिल चोरी करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें