फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को बंधक बना लूटे पौने तीन लाख रुपये और कार

Thu, 09 Oct 2014 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पेमेंट लेकर लौट रहे शीशा व्यवसायी को बंधक बना बदमाश पौने तीन लाख रुपये और कार लूट ले गए।
विज्ञापन


कच्चा चमारिया रोड पर क्वालिस में आए चार हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार रात को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की तो बदमाश अपनी और लूटी हुई गाड़ी दोनों ही छोड़कर फरार हो गए।

गाड़ी से 2 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तरावड़ी से लौटते हुए विकास जब मकड़ौली टोल पर पहुंचा तो टोल बचाने के चक्कर में सीधे रोड से आने की बजाय कच्चा चमारिया रोड पर चढ़ गए।
विज्ञापन


न्यू जनता कालोनी निवासी विकास की हिसार रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शीशा फैक्टरी और शोरूम है। सोमवार देेर रात वह और उसका ड्राइवर रिटज गाड़ी में तरावड़ी से पेमेंट लेकर लौट रहे थे। कच्चा चमारिया रोड पर पहुंचे तो एक क्वालिस उनके पीछे लग गई। गांव के पास पहुंचे तो क्वालिस गाड़ी चालक ने उन्हें कर गाड़ी रुकवा ली। क्वालिस से 4-5 लड़के उतरे और हथियार निकाल कर व्यवसायी को कार से नीचे उतार लिया। विकास और उसके चालक के हाथ पांव बांधे और वहां फेंककर उनकी गाड़ी ले फरार हो गए। गाड़ी में दो लाख 65 हजार रुपये की नकदी थी। किसी तरह खुद को खोला और एक ट्रक चालक से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। थाना सदर पुलिस, सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीम मौके पर पहुंची।
कुछ दूरी पर मिली गाड़ियां
सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और सभी रूट पर तलाश की। बदमाशों ने खुद को घिराता देख अपनी क्वालिस गाड़ी और लूटी हुई रिटज कार रास्ते में ही छोड़ दी और फरार हो गए। पुलिस को कुछ देर बाद ही दोनों गाड़ियां कुछ दूरी पर मिल गईं। पुलिस का मानना है कि बदमाश आसपास के ही हो सकते हैं।
एक हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआईए-2 स्टाफ कुछ युवकों को हिरासत में ले पूछताछ कर रहा है। इनमें से एक युवक वारदात में शामिल भी पाया गया है। उससे पूछताछ जारी है। दावा है कि जल्द ही गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

वर्जन
‘शीशा व्यापारी व उसके चालक के साथ हुई लूट की जांच की जा रही है। व्यवसायी की लूटी हुई गाड़ी और दो लाख रुपये और बदमाशों की क्वालिस गाड़ी बरामद हो गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सदर, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें