फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर, पकड़े, धुने और पुलिस के हवाले किए

Sun, 02 Nov 2014 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 में कोठी नंबर 1279 में चोरी के लिए घुसना चोरों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


जैसे ही वे घर में कूदे उसी दौरान मकान में रहने वाले किराएदार पहुंच गए।

उनके आते ही दो चोर तो भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के आने से पहले लोगों ने चोर की धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने देर रात उसके दोनों साथियों को तलाशने के लिए छापामारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सेक्टर-2 के कोठी नंबर 1279 में राजपाल जाखड़ किराए पर रहते हैं। शाम के समय खाना खाने के लिए ताला लगाकर गए थे। इसी दौरान तीन युवक उनके घर में चोरी करने घुसे। जैसे ही युवक घर में कूदे, राजपाल भी पहुंच गए। उन्हें देख तीन में से दो युवक तो दीवार फांदकर फरार हो गए, लेकिन एक वहीं कोने में छुपकर बैठ गया। राजपाल ने चोर को देख शोर मचा दिया। इससे वहां एकत्र लोगों ने चोर को पकड़ लिया। सेक्टर-12 के ही निवासी उमेद सिंह ने बताया कि उनके पिछले मकान में इस घटना को सुनकर काफी लोग पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत मामले में पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें