फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लकटता मिला नवविवाहिता शव

Fri, 13 Jun 2014 01:07 AM IST
झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली के गांव बाढ़सा में कुछ ही माह पहले शादी के बंधन में बंधी एक विवाहिता की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत गई। उसका शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। देर रात विवाहिता के ससुराल वाले फोन पर उसके मायके में इस बात की जानकारी दी। पोस्टमार्टम शुरू होने से पहले बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हुआ। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मेवात जिले के गांव हसनपुर निवासी धर्मपाल की बड़ी बेटी निशा का विवाह नवंबर-2013 में झज्जर जिले के गांव बाढ़सा निवासी बिजेंद्र के साथ हुआ था। बुधवार रात निशा की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंची तो दोनों पक्षों के सैकड़ों लोक इकट्ठे हो गए। दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। निशा के पिता धर्मपाल ने कहा कि शादी में उसने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था। मगर निशा के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और अधिक दहेज की मांग करने लगे। कभी उससे पैसे की मांग करने लगे तो कभी जेवरात लाने की। असमर्थता जताने पर उसकी बेटी को परेशान करने लगे।
निशा की मां शीला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी से कुछ दिनों पहले ही एक लाख रुपये और कुछ सोने के जेवरात की मांग की गई थी। न देने पर उसे फांसी पर लटका दिया गया। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए उसकी बेटी निशा को पति बिजेंद्र, जेठ हंसे व कुलदीप और दोनों जेठानी अक्सर किसी न किसी तरह से तंग करते थे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उनकी बेटी को ससुराल से जबरन घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वह अपने मायके में आ गई थी। मगर दस दिन पहले ही वह अपनी ससुराल बाढ़सा में आई थी। बुधवार रात को ही निशा ने फोन से संपर्क कर उन्हें बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई। धर्मपाल ने कहा कि उन्हें इस बात की जरा सी भी भनक नहीं थी कि दहेज की वजह से उनकी बेटी की जान भी जा सकती है। देर रात निशा के ससुरालियों ने हसनपुर में उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने खुदकशी कर ली है। जानकारी मिलते ही वह बाढ़सा पहुंचे व पुलिस को शिकायत की। बृहस्पतिवार को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए निशा के शव को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल लाई, तो दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। आरोपी पक्ष के लोग समझौता चाहते थे, लेकिन मायके पक्ष मुकदमा दर्ज करने पर अड़ा हुआ था। वहीं मृतका निशा के ससुरालियों का कहना है कि उसने स्वयं फांसी लगाकर जान दी है। वे उसे किसी तरह से तंग नहीं करते थे।
विज्ञापन

 पोस्टमार्टम शुक्रवार को
बहादुरगढ़। गांव बाढ़सा की निशा पत्नी बिजेंद्र के शव का सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मामले के जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक धर्मपाल राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम से पहले शव का जायजा लेते वक्त डॉक्टरों को कुछ संदिग्ध नजर आया। इस पर डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। उन्होंने यह भी बताया कि निशा की मौत के मामले में दोनों पक्षों में समझौता होने की संभावना है। निशा के पिता ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। इसलिए ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें