फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापिरस काबोमनी- सबसे बड़ी प्रजाति

Fri, 27 Dec 2013 11:10 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि ब्राजील एवं कोलंबिया के मैदानों एवं जंगलों में पाई गई नई प्रजाति तापिरस काबोमनी संभवतः इस वर्ष खोजी गई सबसे बड़ी प्रजाति है। भले ही यह तापिर परिवार का सबसे छोटा जीव है, लेकिन दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा जीव है।
विज्ञापन


इसे अमेजन के वर्षा वनों में शोधकर्ताओं के दल ने देखा था। छोटा काला तापिर के नाम से भी जाना जाने वाला यह जीव सूअर के आकार का स्तनधारी है। यह सौ वर्षों से भी ज्यादा समय बाद खोजा गया पहला खुरों वाला जीव है।

यह जीव भले ही वैज्ञानिकों के लिए नया हो, लेकिन उन स्थानीय आदिवासियों के लिए नया नहीं है, जो अक्सर छोटे काले तापिर का शिकार करते हैं।

इसकी खोज की कहानी काफी दिलचस्प है। स्थानीय आदिवासी अक्सर एक अलग तरह के तापिर को देखे जाने की सूचना वैज्ञानिकों को दे रहे थे, लेकिन उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मान बैठे कि यह भी उसी तरह के दिखने वाले तापिरस टेरेस्ट्रिस प्रजाति का ही कोई जीव होगा।
विज्ञापन


लेकिन जब बाह्य रंग-रूप के आधार पर इसके गहरे बालों, खाल, ऊंचे सिर एवं बौने आकार की जांच की गई, तो पता चला कि यह सचमुच नई प्रजाति है। फिर डॉ. मारियो कॉजौल एवं उनके सहयोगियों ने जर्नल ऑफ मैमोलॉजी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके खोज की औपचारिक घोषणा की।

वर्ष 1865 में खोजी गई तापिरस बैअर्डी के बाद खोजी गई यह पहली तापिर प्रजाति है। यह जीव ताड़ के पत्ते एवं कुछ जंगली बीजों को खाता है। इसका वजन अनुमानतः 110 किलोग्राम होता है। यह 130 सेंटीमीटर लंबा और 90 सेंटीमीटर ऊंचा होता है। इसके बाल गहरे स्याह एवं गहरे भूरे होते हैं। इसके नर की ऊंचाई मादा से कम होती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें