फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Mon, 09 Jun 2014 12:11 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव रिढ़ाणा में शनिवार रात अपने घर के पास बने मवेशियों के घेर (पशुबाड़ा) में सो रहे एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली दिल में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद बरोदा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। रविवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम गोहाना के सरकारी अस्पताल में करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव रिढ़ाणा निवासी संदीप (26) पुत्र चंद्रभान प्रतिदिन की तरह शनिवार रात को भी अपने घर के ही पास में बने मवेशियों के घेर में सो रहा था। रात करीब एक बजे के आसपास संदीप पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। गोली संदीप के दिल में जा लगी। दिल में गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुन पास के घर में सो रहे संदीप के परिजन जागे और मवेशियों के घेर में संदीप को देखने के भागे। हालांकि तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी। परिजनों द्वारा मामले की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी गई। बरोदा थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। मौके पर निरीक्षण के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंची और घटनास्थल पर बने निशानों को काबू में किया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। संदीप खेती बाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन


नहीं थी किसी से कोई रंजिश
संदीप के भाई जोगेंद्र उर्फ मोनू ने बताया कि संदीप का किसी के साथ लड़ाई झगड़ा नहीं था और वह प्रतिदिन मवेशियों के घेर में जाकर मवेशियों की रूखाल के लिए वहीं सोता था। शनिवार रात को अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा आरोपी पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते है थाना प्रभारी
बरोदा थाना प्रभारी विकास कुमार गांव रिढ़ाणा में मौके का मुआयना करने के लिए पहुंचे और घटना से जुड़े हर पहलू को देखा और जांचा गया है। उन्होंने कहा कि मृतक संदीप के भाई जोगेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें