फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में सफर, ट्रेनों का छोड़ें चक्कर, तलाशें अन्य ऑप्शन

Fri, 25 Apr 2014 02:44 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर गर्मियों में आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आने-जाने के लिए कई ऑप्शन प्लान बना लीजिए। हो सकता है कि आपको इसके लिए ट्रेन में सीट ही ना मिले। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने में अभी एक हफ्ते का समय है, लेकिन हालात ये हैं कि सभी प्रमुख ट्रेनों की बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन




गर्मी की छुट्टियों में जहां एक तरफ  लोगदूर-दूर तक घूमने जाते हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने गांव वापस आते हैं। ऐसे में ट्रेनों की बुकिंग भी फुल हो जाती है। ज्यादातर लोग पहले ही अपना प्लान फिक्स कर लेते हैं और इसलिए पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लेते हैं। रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने आए संजय मिगलानी ने बताया कि तय समय पर टिकट नहीं मिलेगी। इसलिए हमने अपने घूमने का प्लान लेट का बनाया था, लेकिन यहां तो जून की टिकट भी नहीं मिल रही है।



अब जो लोग परिवार के साथ घूमने जाना चाहते थे, वो हवाई जहाज की टिकट बुक करा रहे हैं। दूसरी ओर, जिन लोगों के पास हवाई जहाज का ऑप्शन नहीं हैं, वो ट्रेनों में तत्काल आरक्षण के सहारे बैठे हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने में असफल रहे कार्तिक ने बताया कि मैं अपनी बीवी संग मुंबई जाना चाहता था।
विज्ञापन




जिस तारीख को मुझे जाना है, उस दिन की टिकट किसी ट्रेन में नहीं है। ऐसे में या तो किसी और स्टेशन से टिकट उपलब्ध होगी तो वहां से टिकट बुक कराउंगा, नहीं तो तत्काल बुकिंग के अलावा कोई और चारा नहीं है। वहीं, 10 अप्रैल को हैदराबाद से लौटे जय ने बताया कि अप्रैल के शुरू से ही ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी थी। ऐसे में मैं तत्काल बुकिंग कराकर रोहतक वापस आ सका हूं।



ट्रेनोें में बुकिंग फुल होने से कई लोग लंबी दूरी की यात्रा बस से करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जनता कॉलोनी निवासी सुदेश का कहना है कि हमें चंडीगढ़ जाना था, लेकिन सारी ट्रेन बुक हो चुकी हैं। ऐेसे में हमारे पास बस से सफर करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन


रोहतक से चलने वाली ये ट्रेनें फुल
पंजाब मेल                    : जून के पहले हफ्ते तक पूरी बुक
गोरखधाम एक्सप्रेस        : मई अंत तक कोई संभावना नहीं
अवध असम एक्सप्रेस    : वेटिंग लिस्ट में भी लंबी लाइन
कालिंदी एक्सप्रेस            : मई के अंत तक बुक
दोलाधार एक्सप्रेस            : मई आखिर तक फुल
तूफान एक्सप्रेस                : र्मई अंत तक फुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें