फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आकाश’ टैबलेट और भी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
टैबलेट की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से यह साफ लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह मोबाइल के बाद एक हम गैजेट के रूप में लोगों की जिंदगी में शामिल हो जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसका कंप्यूटर और मोबाइल दोनों की सुविधाओं को खुद में समेटना, जो इसे ज्यादा उपयोगी बनाता है। मगर इनकी कीमत ज्यादा होने से अभी भी ये आम आदमी की पहुंच से दूर माने जाते थे।
विज्ञापन


भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से विकसित कराया गया सस्ता टेबलेट ‘आकाश’ कब तक अपने लोगों तक पहुंच पाएगा इसका तो नहीं पता मगर वास्तविकता यह है कि अब सस्ते टेबलेट के कई विकल्प मौजूद हैं। आज एक टेबलेट खरीदने के लिए 25-30 हजार तक खर्च करने की जरूरत नहीं है। सस्ते टेबलेट्स विकसित करने में सबसे आगे हैं बी-टेल, फ्लाइ, रिलायंस, आइ-बॉल, स्पाइस तथा लिनोवो।

बी-टेल मैजिक
सबसे पहले आते हैं बी-टेल मैजिक पर। यह काम करता है एंड्राएड 2.2 पर। इसका प्रोसेसर एक गीगाहर्ट्ज का है और इंटर्नल मेमोरी 8 GB है, जिसे बढ़ाकर 16 GB तक किया जा सकता है। इसमें दो मेगा-पिक्सेल कैमरा भी है। यह 3-G है और इसमें वाइ-फाइ सुविधा है। इस पर आप लिख सकते हैं, इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं, फिल्म देख सकते हैं और गेम भी खेल सकते हैं। इसका टच-स्क्रीन इंटरफेस लोगों को थोड़ा निराश कर सकता है, जो कि मल्टीटच नहीं है। साथ ही साइड में लगे हुए बटन इसे पुराना लुक देते हैं। इसकी कीमत है लगभग 10 हजार रुपये, जिसमें एयरटेल के कुछ ऑफर भी हैं।
विज्ञापन


रिलायंस 3-G टैब
रिलायंस ने हाल में कम कीमत टेबलेट लांच किया है। इसकी लंबाई है सात इंच और यह एंड्राएड 2.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें एंड्राएड मार्केट पर मौजूद एप्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसका बैटरी बैक-अप शानदार है और सामान्य इस्तेमाल में इसे सात घंटे तक आराम से चलाया जा सकता है। हालांकि कनेक्शन के लिए आपको रिलायंस पर ही निर्भर रहना होगा। बाजार में इसकी कीमत करीब 13 हजार के आसपास बैठेगी, जिसमें निःशुल्क सिमकार्ड भी शामिल है।

लिनोवो आइडिया पैड A-1
यह एंड्राएड 2.3 पर काम करेगा, साथ में एक गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर है और और 16 GB की स्टोरेज क्षमता। इसकी एक और खूबी इसका कैमरा है। इसमें एक नार्मल फ्रंट कैमरा और तीन मेगा-पिक्सेल का कैमरा मौजूद है। GPS, ब्लूटूथ और वाइ-फाइ सुविधाएं भी मौजूद हैं। बैटरी बैक-अप अच्छा है। सामान्य वेब ब्राउजिंग के दौरान यह लगभग सात घंटे तक चलेगा। यह ऑफलाइन GPS की सुविधा देता है और इसका इस्तेमाल एक नैविगेशन डिवाइस की तरह भी किया जा सकता है। यह चार रंगों में मौजूद है और इसकी कीमत लगभग 15 हजार के आसपास बैठेगी।

स्पाइस एम-आइ720
सात इंच के टच स्क्रीन वाले इस टैबलेट का प्रोसेसर 800 मेगाहर्ट्ज और रैम दो GB है। यह एंड्राएड 2.2 आपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके मेमोरी कार्ड को 32 GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। बेहतर रैम होने के कारण यह काफी अच्छा गेमिंग एक्सपीरिएंस देता है। इसमें दो कैमरे हैं, फ्रंट कैमरे के अलावा इसमें दो मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसका बैटरी बैकअप भी काफी बेहतर है। इसकी वजह से इंटरनेट के इस्तेमाल, मूवी देखने या गेम खेलने में यह काफी बेहतर है। इसकी कीमत करीब 12 हजार है।

आइ-बॉल स्लाइड
एक गीगाहर्ट्ज के प्रोसेसर और एंड्राएड 2.2 ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह टेबलेट भी एक अच्छा विकल्प है। इसका टच स्क्रीन सात इंच का है और यह आठ GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसकी मेमोरी को 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस पर सिर्फ एक फ्रंट फेसिंग कैमरा है मगर उसकी इमेज क्वालिटी बेहतर है। इसमें वाइ-फाइ और ब्लूटूथ की सुविधा भी है। HDMI की मदद से इसे टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें इन-बिल्ड 3-G सपोर्ट नहीं है। इसके लिए USB डाटा डोंगल खरीदना होगा जिसके लिए अतिरिक्त ढाई हजार खर्च होंगे। वैसे इसकी कीमत 14 हजार के आसपास बैठेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें