एमडीयू प्रशासन ने परीक्षा में गैर हाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों की जानकारी हर दिन देने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
इस निर्देश के बाद सभी परीक्षा सेंटरों के प्रभारियों को परीक्षा वाले दिन अबसेंट स्टेटमेंट यूनिवर्सिटी को भेजना होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस काम को गंभीरता से करने के लिए कहा है।
ऐसा नहीं होने पर परीक्षा सेंटर प्रभारी या (संबंधित कॉलेज) के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है ।
एमडीयू की बीए, बीएससी और बीकॉम की पूरक परीक्षाएं 9 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के मद्देनजर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू ने बताया कि जिस भी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उस कॉलेज के प्राचार्य को हर दिन परीक्षा के बाद अबसेंट स्टेटमेंट यूनिवर्सिटी की अधिकृत वेबसाइट conduct@mdurohtak.ac.in पर मेल करना होगा। इसकी हार्ड कॉपी भी कंडक ब्रांच को जमा कराना होगी।