49वीं राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का चौथा व पांचवां चरण आज से शुरू हो रहा है।
ऐसे में खिलाड़ियों ने खिताब जीतने की तैयारी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। बावजूद सरकार ने खिलाड़ियों की जीत की ईनाम राशि मामूली सी तय की है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को जो बतौर ईनाम धनराशि दी जानी है वह किसी मजाक से कम नहीं है। फिलहाल कहने को वह पुरस्कार है लेकिन सरकार की ओर से सौ से 250 रुपये का ईनाम पाकर आखिर कौन खिलाड़ी प्रोत्साहित होगा।
ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सरकार के इस फैसले के आगे बेबस हैं। शिक्षा विभाग के एईओ ओमप्रकाश ने बताया के प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इनाम की राशि सरकार तय करती है।
रोहतक में सोमवार को जाट स्कूल में सुबह नौ बजे से वुशू, किक बॉक्सिंग व थांग-ता मार्शल आर्ट के बीच प्रतिभागियों की भिड़ंत होगी। इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर से अंडर-14, 17 व 19 में करीब 1600 प्रतिभागी शामिल होंगे।।
ये है ईनाम राशि
राज्यस्तरीय वुशू, किक बॉक्सिंग व थांग-ता मार्शल आर्ट के प्रथम विजेताओं को 250 रुपये का नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय प्रतिभागी को 200 रुपये तो तृतीय प्रतिभागी को 100 रुपये दिये जाएंगे।
लोकल स्कूलों में रहेंगे प्रतिभागी
प्रदेश भर से पहुंचे प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था शहर के लोकल स्कूलों में की गई है। इसमें जाट स्कूल, सैनी स्कूल, वैश्य कन्या व ब्वॉयज स्कूल, भिवानी रोड स्थित रावमावि, सेक्टर दो, तीन व चार के राजकीय स्कूल, भारत टेक व भारती कन्या स्कूल, गांव बोहर का राजकीय स्कूल हैं।
बॉक्स
यहां 3 से 5 नवंबर तक होगी प्रतियोगिताएं
जिला खेल
रोहतक वुशू, किक बॉक्सिंग व थांग-ता मार्शल आर्ट
करनाल रोलर स्केटिंग, रोलर हॉकी व क्रिकेट।
पानीपत बास्केटबाल, फुटबाल व टेनिस-वॉलीबाल।
सोनीपत ताइक्वांडो, कुश्ती।
भिवानी हॉकी व खो-खो।
पंचकूला एथलेटिक्स।
11 से 13 नवंबर तक यहां होंगी प्रतियोगिताएं
जिला खेल
हिसार फुटबाल व जूडो।
गुड़गांव हॉकी व क्रिकेट।
यमुनानगर लॉन टेनिस, वेट लिफ्टिंग व जूडो।
पंचकूला एथलेटिक्स।