स्पेन में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में अभी तक 77 लोगों के मरने की खबर है। जबकि इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
इस हादसे में ट्रेन के सभी 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से चार पूरी तरह पलट गए। यह ट्रेन राजधानी मैड्रिड और फेरो शहर के बीच चलती थी। यह दुर्घटना स्पेन के रेलवे नेटवर्क इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है।
चश्मदीदों के मुताबिक एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर कई मीटर तक घिसटते हुए चले गए।
यह हादसा कैमरे में भी कैद हो गया। देखिए हादसे का वीडियो:-