फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिव्यूः कैसे अलग है सोनी एक्सपीरिया जेड1?

Fri, 04 Oct 2013 07:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल मार्च में सोनी ने अपना वाटरप्रूफ स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया जेड लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने इसका अपग्रेड वर्जन सोनी एक्सपीरिया जेड1 बाजार में उतारा।यह फोन भी अपने पिछले स्मार्टफोन की तरह वाटरप्रूफ है। आइए जानते हैं सोनी एक्सपीरिया जेड1, अपने पुराने वर्जन से कैसे और कितना अलग है?
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
पहली नजर में देखने पर सोनी एक्सपीरिया जेड1 अपने पिछले स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया जेड की ही तरह दिखता है। लेकिन इस बार कंपनी ने इसके मेटेरियल में बदलाव किया है। इसमें एल्मोनिया और गिलास का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके लुक को और शानदार बनाता है। सोनी एक्सपीरिया जेड1 का कैमरा बाहर की तरफ निकला हुआ नहीं है, जिससे फोन एक स्लीक लुक देता है।

मल्टीमीडिया
मल्टीमीडिया में सबसे पहले सोनी एक्सपीरिया जेड1 के कैमरे की बात करना जरूर है। कंपनी ने पहली बार इस फोन में अपना सोनी जी लैंस इस्तेमाल किया है। फोन का मुख्य कैमरा 20.7 मेगापिक्सल का है। इस कैमरे का इस्तेमाल पानी में भी किया जा सकता है। फोन में कैमरे के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है, जिसका इस्तेमाल फोन लॉक होने पर भी किया जा सकता है। कैमरे की पिक्चर क्वालिटी की बात करें, तो ये किसी साधारण डिजिटल कैमरे से काफी अच्छी हैं।
विज्ञापन


परफॉर्मेंस
सोनी एक्सपीरिया जेड1 में क्वालकॉल के नवीन क्वाडकोर 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ काम करता है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कोर्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस पर आप हाई-एंड गेम, इंटरनेट ब्राउजिंग और ईमेल आसानी से कर सकते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम
कंपनी ने एक्सपीरिया जेड-1 को एंड्रॉयड ओएस 4.2 जैली बीन पर लॉन्च किया है। हालांकि, हाल ही में सैमसंग ने नोट 3  को एंड्रॉयड ओएस 4.3 पर उतारा है।

इसके अलावा 3 जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस सपोर्ट मौजूद है। एक्सपीरिया जेड-1 की बैटरी 3,000एमएएच की है। कंपनी ने भारतीय बाजार में एक्सपीरिया जेड-1 की कीमत 44,990 रुपए तय की है।
विज्ञापन


खासियत
शानदार डिजाइन, जबरदस्त कैमरा, वाटरप्रुफ फीचर

खामियां
सामान्य हाथों के लिए बड़ा साइज, साधारण स्पीकर साउंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें