तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 49वीं स्कूल खेल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई।
रोहतक के सैनी स्कूल और जाट स्कूल में चल रहे सॉफ्टबाल में रोहतक ने तीन ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सॉफ्टबाल ब्वॉयज के अंडर-17 में रोहतक ने हिसार को मात दी।
महेंद्रगढ़ की टीम, जींद को हराकर तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 गर्ल्स में जींद ने कैथल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इसमें रोहतक ने हिसार की टीम को हराकर तीसरे स्थान पर जगह बनाई। सॉफ्टबाल के अंडर-14 गर्ल्स में भी रोहतक, सिरसा को हराने में सफल हुआ। इसमें फतेहाबाद ने अंबाला को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 ब्वॉयज में भी रोहतक ने जींद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। तीसरे स्थान के लिए महेंद्रगढ़ ने करनाल को मात दी।
खो-खो में भिवानी ने पानीपत को दी मात
अंडर-17 गर्ल्स खोखो के फाइनल में भिवानी ने पानीपत को मात दी। कैथल को हराने के बाद हिसार तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 ब्वॉयज में सोनीपत की टीम ने जींद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रोहतक को हराने के बाद हिसार तीसरे स्थान पर रहा।
हैंडबाल में हिसार ने बाजी मारी
हैंडबाल के अंडर-14 ब्वॉयज में हिसार ने भिवानी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जींद की टीम ने कैथल को हराकर तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
फाइनल मैचों का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल ने किया। विजेता टीमों को शिक्षा निदेशक जगबीर मलिक ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अमरजीत, प्राचार्य जयपाल दहिया, जितेंद्र हुड्डा, हेमचंद्र राणा, सत्यनारायण, प्रदीप दहिया, सरिता खनगवाल, पुष्पलता, ओमप्रकाश, जय भगवान, नरेश कुमार और संतोष चौधरी मौजूद रहे।