फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवलिंग के शौकीनों का इस तरह आसान होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप सैर-सपाटे के शौकीन हैं और स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से परेशान रहते हैं, तो अब आपकी मुश्किल आसान हो सकती है। स्मार्टफोन यूजर्स की इस परेशानी को हल करने के लिए कंपनियां कई तरह की स्मार्टवॉच लॉन्च कर रही हैं।
विज्ञापन


इनमें ऐपल स्मार्टवॉच को सबसे ज्यादा नंबर दिए जाते हैं। इसके बेहतरीन फंक्शन्स एवं ट्रैवल ऐप्स ऐपल स्मार्टवॉच को ज्यादा उपयोगी बना देते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर यूजर सिर्फ ऐपल की चाहत रखता हो।

अपने सहज और सुलभ यूजर इंटरफेस के चलते एंड्रायड स्मार्टवॉच भी खासी पसंद की जा रही हैं। सोनी और सैमसंग के मॉडल्स के साथ-साथ दूसरी एंड्रॉयड स्मार्टवॉच की काफी लंबी फेहरिस्त है।
विज्ञापन

पेबल स्मार्टवॉच (एंड्रॉयड/आईओएस)

एंड्रायड और आईओएस दोनों के लिए कम्पैटबल पेबल (Pebble) स्मार्टवॉच काफी चर्चित है। ‘पेबल ई-पेपर वॉच’ की स्मार्टवॉच आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के वाई-फाई, ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर कॉल्स, ईमेल और मैसेज के बारे में जानकारी देती है।

इसमें गेस्चर डिटेक्शन के साथ 3 एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें टचस्क्रीन नहीं है और इसका ई-पेपर डिस्‍प्ले दूसरे ऑप्‍शंस की तरह क्रिस्पी नहीं है।

इसके बावजूद डिस्प्ले को सन-लाइट में आसानी से पढ़ सकते हैं। किसी दूसरी स्मार्टवॉच की तरह इसमें ट्रैवल ऐप्स की भरमार नहीं है और यही कारण है कि पेबल को बिना चार्ज किए लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

वाटर-प्रूफ होने के कारण आप इसे पहनकर मजे से सर्फिंग और स्वीमिंग कर सकते हैं। लेकिन, बहुत ज्यादा सफर करने वाले लोगों को इसमें कई ट्रैवल ऐप्स और गूगल मैप की कमी खल सकती है।

एलजी वॉच अरबेन (एंड्रॉयड)

अगर आप किसी अनजान शहर में यात्रा कर रहे हैं और आसपास की कोई जगह, होटल या इमारत ढूंढ रहे हैं तो अपनी स्मार्टवाच से कहना है ‘ओके गूगल’ और फिर वह स्थान या इमारत, जिसे आप ढूंढ रहे हैं, उसका नाम लेना होगा।

कुछ ही पलों में सारी जानकारी आपके सामने होगी। एलजी स्मार्टवॉच में आपको कुछ ऐसे ही फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि इस ऐप का उपयोग करते समय उच्चारण संबंधी दिक्कतों से भी आपको जूझना पड़ सकता है।

गूगल मैप्स की मदद से इस स्मार्टवॅच पर नेविगेशन की बेहतर सहूलियत मिलती है। वॉयस-एक्टिवेटेड सर्च भी इसकी एक खासियत है। इसके अलावा कलाई से ही ईमेल और टेक्‍स्ट भेजने की सहूलियत इसे एक बेहतर हमसफर बनाती है।

मोटो 360 (एंड्रॉयड)

मोटो 360 स्मार्टवॉच एंड्रॉयड वियर पर काम करती है। ये एंड्रॉयड 4.3 और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले सभी स्मार्टफोन्स के साथ काम कर सकती है। मोटो 360 में आप नोटिफिकेशंस, मैसेज और अलर्ट देख सकते हैं।

साथ ही इसमें गूगल वॉयस सर्च और नेविगेशन के अलावा कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। मोटो 360 स्मार्टवॉच में 320x290 पिक्सल रेज्‍योलूशन वाला 1.56 इंच का बैकलिट एलसीडी डिस्प्ले है।

यह IP 67 सर्टिफिकेशन से लैस है यानी वॉटर रेजिस्टेंट है। मोटो 360 स्मार्टवॉच OMAP3 प्रोसेसर पर चलती है। इसमें बिल्ट-इन पेडोमीटर और हार्ट रेट मॉनिटर है। इसमें हार्ट ऐक्टिविटी ट्रैकर ऐप भी है। इसमें एक फिजिकल बटन, वाइब्रेशन मोटर और डुअल माइक्रोफोन हैं। इसे वॉयस कमांड दिया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे है उपयोगी

सफर के दौरान स्मार्टवॉच की मदद से आप वो सारे जरूरी काम कर सकते है, जिनके लिए अभी तक आपको स्मार्टफोन पर निर्भर रहना पड़ता था। जैसे बोर्डिग पास की जानकारी, रिजर्वेशन संबंधी जानकारी, तापमान, नेविगेशन, गेट इन्फॉर्मेशन, होटल और पर्यटन स्थलों की जानकारी आदि।

बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आने वाली ये स्मार्टवॉच आपके स्मार्टफोन के बोझ को कम करती है और फोन की बैटरी को भी बचाती है। फोन के मुकाबले स्मार्टवॉच से जानकारी प्राप्त करना ज्यादा आसान है।

ऐप्स का सपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, जैसे- ब्रिटिश एयरवेज, एयर कनाडा, डेल्टा, जेट-ब्लू जैसी एयरवेज कंपनियों ने स्मार्टवॉच के अनुकूल अपनी ऐप सर्विसेज भी शुरू कर दी हैं। इन ऐप्स की मदद से आपको ट्रैवल संबंधी तमाम जानकारियां मिल जाती हैं।

होटल इंडस्ट्री भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्टवॉच के अनुकूल ऐप लॉन्च कर रही है। होटल टुनाइट और बुकिंग डॉट कॉम ने यात्रियों के लिए कुछ इसी तरह के ऐप लॉन्च किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें