फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन ऐप से मिलेगी पासपोर्ट और हज की जानकारी

Mon, 01 Jul 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश का विदेश्ा मंत्रालय अब नए जमाने के साथ कदमों से कदम मिलाकर चलना चाहता है। इसी सिलसिले में वह पासपोर्ट, हज और वीजा/काउंसलर जैसे नागरिक सेवाओं के लिए जल्द ही एक स्मार्टफोन ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों तरह के डिवाइस पर उपलब्ध कराए जाने वाले इस ऐप से भारतीयों को उन सभी सेवाओं तक पहुंच मिलेगी, जो विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई हैं।

स्मार्टफोन या टैबलेट छूने भर से इन सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकेगा। टीओआई के मुताबिक प्रोजेक्ट में शामिल विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि वे इसे मीडिया, स्टूडेंट, स्कोलर, डिप्लोमेट, ट्रैवलर और आम लोगों के लिए सिंगल विंडो रिसोर्स बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


जो भी मंत्रालय से किसी तरह की जानकारी या मदद चाहता है, वह इसका इस्तेमाल कर सकता है। फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट पर विदेश मंत्रालय की मौजूदगी से फायदा हुआ है, ऐसे में स्मार्टफोन ऐप बनाने का कदम तार्किक जान पड़ता है।

एक अधिकारी ने कहा, 'स्मार्टफोन कनेक्शन बेहद तेज गति से बढ़ रहे हैं और जल्द ही 15 करोड़ के पार पहुंच जाएंगे, ऐसे में विदेश मंत्रालय अपनी सभी वेबसाइट को एक स्मार्ट ऐप पर इंटीग्रेट बनाने की योजना पर काम कर रहा है।'

अगर आपको विदेश मंत्रालय से कोई सवाल करना है, तो ऐप के जरिए सवाल किया जा सकता है। पासपोर्ट सेवाएं चाहते हैं, तो ऐप यह दिशा-निर्देश देगा कि इसके लिए आवेदन कैसे करना है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऐप आपको गूगल मैप्स के जरिए यूजर को यह बताया कि सबसे करीब पासपोर्ट ऑफिस कौन सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें