फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को एक्सीडेंट से बचाएगा आपका स्मार्टफोन

Fri, 07 Dec 2012 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कार चलाते वक्त झपकी आना आम बात है और यह कई बार बड़े हादसे का कारण बन जाती है। लेकिन अब ऐसी ऐप्लीकेशन तैयार कर ली गई है, जिससे आपकी इस आदत पर काफी हद तक रोक लग सकती है। रिर्सचरों ने स्मार्टफोन के लिए एक ऐसा ऐप्लीकेशन तैयार किया है जो चालक को नींद आने पर सतर्क कर देगा और आप सचेत होकर दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं।
विज्ञापन


इस ऐप्लीकेशन को 'एंटी स्लीप पायलट ऐप' नाम दिया गया है। स्मार्टफोन में लगे कैमरे के जरिए यह ऐप ड्राइवर के सिर की स्थिति, आंखों और पलक झपकाने पर नजर रखता है। यह ऐप ड्राइवर की थकान का स्तर पता लगाकर उसे अलर्ट करेगा। सुस्ती आने पर या झपकी लगने पर यह ड्राइवर तुरंत सतर्क कर देगा।

एंटी स्लीप पायलट ऐप से सामने से आ रही कार की दूरी नापने के साथ इस बात का भी पता लगाया जा सकेगा कि चालक सुस्ती के दौरान अपनी लेन बदल रहा है या नहीं। स्मार्टफोन का कैमरा कार के डैशबोर्ड पर लगा होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 19 लाख कार दुर्घटना ड्राइवर को झपकी या सुस्ती आने के कारण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें